scriptबढ़ गया है ब्लड में शुगर का लेवल तो डाइट में शामिल करें एक अमरूद, होंगे ये 10 फायदे | Guava is Beneficial for Diabetes and other diseases | Patrika News
दस का दम

बढ़ गया है ब्लड में शुगर का लेवल तो डाइट में शामिल करें एक अमरूद, होंगे ये 10 फायदे

Guava Benefits : अमरूद में मौजूद फाइबर अतिरिक्त शुगर को कम करने में मदद करता है
अमरूद खाने से इंसुलिन सेसिटिविटी पर भी नियंत्रण रहता है

नई दिल्लीNov 15, 2019 / 10:43 am

Soma Roy

guava benefits
नई दिल्ली। यूं तो अमरूद खाना ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। मगर क्या आपको पता है अमरूद खाने से न सिर्फ टेस्ट आता है बल्कि ये शरीर के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए तो ये रामबाण का काम करता है। इससे ब्लड में शुगर का लेवल कम होता है। साथ ही दूसरी बीमारियों में भी लाभ मिलता है।
गंजेपन के शिकार लोगों के लिए फायदेमंद है मेथी, इन 10 तरीकों से करें इस्तेमाल

1.हमारे शरीर के लिए फाइबर महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। फाइबर शरीर में ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है। ऐसे में रोजाना एक या दो अमरूद खाने से डायबिटीज कम होती है।
2.रोजाना अमरूद ( guava ) खाने से ब्लड शुगर लेवल और इंसुलिन सेंसिटिविटी पर भी नियंत्रण रहता है।

3.अमरूद में मौजूद अल्फा-ग्लूकोसिडेस नामक तत्व एंजाइम के कार्य को कम करता है। जो ब्लड में ग्लूकोज को भोजन में परिवर्तित करता है। इससे ब्लड शुगर लेवल नियंत्रण में रहता है।
4.अमरूद में विटामिन सी काफी अच्छी मात्रा में होता है। जिसे त्वचा के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसे खाने से स्किन ग्लोइंग बनती है।

5.अमरूद में लो ग्लाइकैमिक इंडेक्स यानी जीआई होता है जो ब्लड शुगर को नियंत्रण में रखने में मददगार होता है।
diabetes.jpg
6.अमरूद हारमोन इंबैलेंस से बचने के लिए एक अच्छा फल है। इससे जेनेटिक बीमारियों का खतरा नहीं रहता है।

7.डायबिटीज ( diabetes ) और दिल के रोगियों के लिए अमरूद बहुत अच्छा साबित होता है। इससे नलियों का ब्लॉकेज खुलता है।
8.यूनाइटेड स्टेट्स डिपार्टमेंट ऑफ एग्रिकल्चर के अनुसार 100 ग्राम अमरूद में 68 कैलोरी होती है। ऐसे में इसके सेवन से वजन कम करने में भी मदद मिलता है।

9.अमरूद का सेवन पेट के लिए भी फायदेमंद है। इसे खाने से पेट की आंतों में चिपकी गंदगी दूर होती है।
10.अमरूद में विटामिन ए, फॉलेट, पोटैशियम भी अमरूद में खूब पाया जाता है। इसे खाने से शरीर में मौजूद कमियां दूर होती हैं।

Home / Dus Ka Dum / बढ़ गया है ब्लड में शुगर का लेवल तो डाइट में शामिल करें एक अमरूद, होंगे ये 10 फायदे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो