scriptहोली 2019 : आज होलिका दहन की रात जमीन में दबा दें ये एक चीज, दूर होगी रुपयों की तंगी | holi 2019 : effective totke of holika dahan, it can make you rich | Patrika News
दस का दम

होली 2019 : आज होलिका दहन की रात जमीन में दबा दें ये एक चीज, दूर होगी रुपयों की तंगी

होलिका दहन की रात कलश में चावल भरकर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
होलिका की अग्नि में पान समेत डाल दें ये चीजें, दूर होगा नजर दोष

नई दिल्लीMar 20, 2019 / 10:48 am

Soma Roy

holika dahan totke

होली 2019 : आज होलिका दहन की रात जमीन में दबा दें ये एक चीज, दूर होगी रुपयों की तंगी

नई दिल्ली। होलिका दहन का पर्व हिंदू धर्म में बहुत खास माना जाता है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से धन संबंधित समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है। साथ ही नजर एवं वास्तु दोष से भी बचाव होगा।
1.ज्योतिष शास्त्री हरिओम चतुर्वेदी के अनुसार होलिका दहन की रात को जमीन में पीतल, लोहा या चांदी का एक छल्ला गाड़ने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इससे घर में हमेशा धन की वृद्धि होगी।
2.रुपए-पैसों की किल्लत से बचने के लिए एक मिट्टी के कलश में चावल और एक रुपए का एक सिक्का रखकर इसे ढ़क दें। अब कलश पर सिन्दूर से स्वास्तिक का निशान बना दें। ऐसा करते हुए ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का निरंतर जाप करें। अब इसे पूजा स्थान पर रख दें। इससे धन की किल्लत दूर हो जाएगी।
3.जो लोग मनचाही नौकरी पाना चाहते हैं वो होली की रात 12 बजे से पहले एक नींबू लेकर चौराहे पर जाएं और उसके चार टुकड़े कर चारों दिशाओं में फेंक दें। वापिस घर आ जाएं किन्तु ध्यान रहे, वापिस आते समय पीछे मुड़कर न देखें। इससे आपकी इच्छा जल्द ही पूरी होगी।
4.जो लोग घर में सुख समृद्धि चाहते हैं उन्हें होलिका दहन के दिन परिवार के प्रत्येक सदस्य के हाथों दो लौंग, एक बताशा और एक पान का पत्ता होलिका की अग्नि में डालना चाहिए। इससे घर में खुशहाली आएगी।
5.अगर नजर दोष के चलते आपके घर में बरक्कत नहीं हो रही है तो आज रात सरसों के तेल का चौमुखी दीपक घर के मुख्य द्वार पर जलाएं। ऐसा करने से बाधाएं दूर होंगी।
6.राहु दोष के नकारात्मक प्रभाव को दूर करने के लिए एक नारियल का गोला लेकर उसमें अलसी का तेल भरें। उसी में थोड़ा सा गुड़ डालें और इस गोले को जलती हुई होलिका में डाल दें।
7.अगर बिजनेस में लगातार घाटा हो रहा है तो 21 गोमती चक्र लेकर होलिका दहन की रात में शिवलिंग पर चढ़ा दें। इससे नुकसान की भरपाई होगी।

8.धन हानि से बचने के लिए होली के दिन घर के मुख्य द्वार पर गुलाल छिड़कें। अब उस पर एक सरसों के तेल का दीया रख दें। इससे समस्या दूर हो जाएगी।
9.मनोकामना की पूर्ति के लिए बजरंग बाण का 40 दिनों तक नियमित पाठ करें। इसकी शुरुआत होलिका दहन के दिन से करें।

10.अगर किसी के विवाह में देरी हो रही है तो होली के दिन किसी शिव मंदिर जाएं और अपने साथ 1 साबूत पान, 1 साबूत सुपारी एवं हल्दी की गांठ रख लें। पान के पत्ते पर सुपारी और हल्दी की गांठ रखकर शिवलिंग पर अर्पित करें।

Home / Dus Ka Dum / होली 2019 : आज होलिका दहन की रात जमीन में दबा दें ये एक चीज, दूर होगी रुपयों की तंगी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो