scriptहोली 2020 : होलिका दहन के समय बताशे की दे आहूति बनेगी बात, ये 10 उपाय भी हैं कारगर | Holi 2020 : 10 Easy Upay of Bringing Good Luck On Holika Dahan | Patrika News
दस का दम

होली 2020 : होलिका दहन के समय बताशे की दे आहूति बनेगी बात, ये 10 उपाय भी हैं कारगर

Holika Dahan ke upay : होलिका दहन के दिन 499 साल बाद बन रहा है शुभ संयोग
शनि और गुरू होंगे एक साथ, लोगों पर बरसेगी कृपा

नई दिल्लीMar 09, 2020 / 09:07 am

Soma Roy

holika.jpeg

Holika Dahan ke upay

नई दिल्ली। होलिका दहन (Holika Dahan) के दिन बुराई अग्नि में जलकर स्वाहा हो जाती है। इससे वातावरण भी शुद्ध होता है। इसलिए होलिका दहन के मौके पर आहूति देना शुभ माना जाता है। इस बार होलिका दहन का पर्व 9 मार्च को मनाया जा रहा है। चूंकि इस बार गुरु और शनि एक साथ सूर्य नक्षत्र में होंगे इसलिए शुभ संयोग बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक ऐसा दुर्लभ योग करीब 499 साल बाद बन रहा है। इसलिए आज के दिन किए गए उपाय आपकी किस्मत (Good luck) चमका सकते हैं।
होली 2020 : होलिका दहन के दिन करें ये 10 आसान उपाय, दूर होगी धन की किल्लत

1.जो लोग घर में धन—धान्य की वृद्धि और परिवार की खुशहाली चाहते हैं तो उन्हें होलिका दहन के समय देसी घी में भीगे हुए दो बताशे, दो लौंग और एक पान के पत्ते की आहूति देनी चाहिए।
2.अगर आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की चाहिए तो सूखे नारियल में देसी घी भरकर आहूति दें। इससे काम में आने वाली रुकावटें दूर हो जाएंगी।

3.शादी में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए होलिका दहन के समय एक पान के पत्ते पर एक साबुत बताशा और हल्दी की साबुत गांठ रखकर अर्पण करें। इस दौरान भगवान शिव का ध्यान करें। आपकी दिक्कतें दूर हो जाएंगी।
4.रुपए-पैसों की तंगी से बचने के लिए होलिका दहन की रात अपने घर की छत या आंगन में पांच छुआरे और मखाने रख दें। अब इसे रातभर रहने दें इसके अगले दिन इन चीजों को किसी नदी में बहा दें। इससे आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
5.धन की प्राप्ति के लिए होलिका की परिक्रमा की सात बार परिक्रमा करें। इस दौरान ओम श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मये नम: मंत्र का 11 बार जाप करें।

dahan_1.jpg
6.मां लक्ष्मी की कृपा हासिल करने के लिए होलिका दहन के दिन किसी ऐसे पेड़ की टहनी लाकर पूजा स्थान पर रखें जिस पर चमगादड़ बैठते हो। ऐसा करने से घर में देवी ल़क्ष्मी का वास होगा।
7.बुरी नजर से बचने के लिए होलिका दहन के दिन बेसन और सरसों के तेल का उबटन लगाएं। अब इस उबटन को छुड़ाकर सुरक्षित रख लें। बाद में होलिका दहन के समय यही उबटन अग्नि में डाल दें। इससे नकारात्मक शक्तियों का नाश होगा।
8.बीमारी से छुटकारा पाने के लिए होली की रात सफेद कपड़े में 11 गोमती चक्र, नागकेसर के 21 जोड़े तथा 11 कौड़ियां बांधकर कपड़े पर हरसिंगार तथा चन्दन का इत्र लगाकर रोगी के सिर से सात बार उतार लें। अब इस पोटली को अगले दिन किसी शिव मंदिर में रख दें। इससे व्यक्ति जल्द ही ठीक जाएगा।
9.अगर घर में बरकत नहीं होती है तो होलिका दहन की राख को घर के कोनों में छिड़के। इससे नेगेटिविटी खत्म होगी।

10.मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए होलिका दहन के समय गेंहू की बालियां, गोबर के उपले, और काले तिल के दाने डालें।

Home / Dus Ka Dum / होली 2020 : होलिका दहन के समय बताशे की दे आहूति बनेगी बात, ये 10 उपाय भी हैं कारगर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो