scriptइस तरह के 10 सपने देते हैं किसी अनहोनी के संकेत, जानना आपके लिए है बहुत ज़रुरी | if these 10 things comes in your dreams then it brings negativity | Patrika News
दस का दम

इस तरह के 10 सपने देते हैं किसी अनहोनी के संकेत, जानना आपके लिए है बहुत ज़रुरी

सपने में दिखाई देने वाली चीज़ें कई संभावनाओं से जुड़ी होती है।
कुछ विशेष प्रकार की चीज़ें आर्थिक नुकसान की तरफ इशारा करती हैं।
आर्थिक नुकसान के अलावा ये चीजें अनहोनी की तरफ भी इशारा करती हैं।

May 28, 2019 / 04:29 pm

नितिन शर्मा

इस तरह के 10 सपने देते हैं किसी अनहोनी के संकेत, जानना आपके लिए है बहुत ज़रुरी

इस तरह के 10 सपने देते हैं किसी अनहोनी के संकेत, जानना आपके लिए है बहुत ज़रुरी

नई दिल्ली। सोते वक्त हर व्यक्ति सपने देखता है। कई बार ऐसे चीज़ें सपने में दिखाई देती हैं जिससे व्यक्ति की चेतना में भी बदलाव आने शुरू हो जाते हैं। अजीब तरह की घटनाएँ सपने में घटती हैं जिनमे से कुछ ऐसी होती हैं जो किसी अनहोनी का संकेत देती है। सपने में होने वाली इन चीज़ों के बारे में स्वप्न शास्त्र में भी उल्लेख दिया गया है। जिनकी वजह से जीवन में कई बदलाव और साथ ही परेशानियां आनी शुरू हो जाती हैं। आइये जानते हैं स्वप्न शास्त्र में किन घटनाओं का जिक्र किया गया है।

1.स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि अगर आप स्वयं को रेत के रास्ते पर चलते हुए देखते हैं तो यह संकेत शत्रु द्वारा किसी नुकसान की संभावना बताता है।

2.सपने में कटे हुए या टूटे हुए पेड़ दिखाई देना भी बुरा माना जाता है और किसी अपशगुन की तरफ इशारा होता है और आने वाले समय में नुकसान की संभावना रहती है।

3.सपने में बाढ़ आना या किसी व्यक्ति को पानी में डूबते हुए देखना संकेत देता है कि आपको धन हानि का सामना करना पड़ सकता है।

4.सपने में किसी प्राकृतिक आपदा की वजह से जान-माल का नुकसान होते दिखाई देना भी बड़े नुकसान की आशंका की तरफ इशारा होता है।

5.किसी का झगड़ा होते हुए अगर सपने में दिखाई देता है तो यह दर्शाता है कि आपके भी घर में किसी का झगड़ा या मन-मुटाव उत्पन्न हो सकता है।

प्रोटीन के ज्यादा सेवन समेत न खाएं ये 10 चीजें, खोखली हो सकती हैं हड्डियां

6.कोई खाली दुकान या मकान दिखाई देने से आपके जीवन में धन हानी की संभावना बनी रहती है ऐसा होने पर घर में आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं।

7.वहीं बताया गया है कि अगर आप खुद को जुआ खेलते हुए देखते है तो यह आपको पैसों के बड़े नुकसान में डाल सकता है।

8.झाड़ू को पैरों के नीचे पड़े दिखाई देना अशुभ होता है। झाड़ू में धन की देवी माता लक्ष्मी का रूप होता है और इसे पैरों में पड़ा होने का मतलब धन हानी हो सकता है।

9.सपने में फटे हुए कपड़े, फटी जेब या खाली पर्स दिखाई देने का मतलब भी धन हानी से है इसलिए इन चीज़ों का ध्यान रखने की खास आवश्यकता होती है।

10.वहीं सपने में उल्लू दिखाई देने से भी आप आर्थिक समस्या में पड़ सकते हैं। ऐसा होने पर नुकसान की संभावना में बढ़ोतरी होने लगती है।

Home / Dus Ka Dum / इस तरह के 10 सपने देते हैं किसी अनहोनी के संकेत, जानना आपके लिए है बहुत ज़रुरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो