दस का दम

शनिवार को दिख जाए ये चीजें तो तुरंत करें ये 10 उपाय, शनि देव होंगे प्रसन्न

Shani dosh upay : शनि दोष से छुटकारा पाने के लिए काले कुत्ते को रोटी खिलाएं
सुबह-सुबह कोई भिखारी दिखे तो उसे दान दें, इससे शनि देव प्रसन्न होंगे

Jul 06, 2019 / 10:22 am

Soma Roy

शनिवार को दिख जाए ये चीजें तो तुरंत करें ये 10 उपाय, शनि देव होंगे प्रसन्न

नई दिल्ली। शनिवार का दिन शनि देव का माना जाता है। इसलिए आज के दिन उन्हें कुछ वस्तुएं भेंट करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा अगर शनिवार की सुबह कुछ खास चीजें दिखें तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार उपाय करें। ऐसा करने से शनि दोष से छुटकारा पाया जा सकता है।
1.शनिवार के दिन अगर आपको काला कुत्ता दिख जाए तो समझे आपका दिन अच्छा जाने वाला है। क्योंकि इसे शनि देव का वाहन माना जाता है। इसलिए शनिवार को काले कुत्ते को सरसों के तेल लगी हुई रोटी खिलाएं। इससे शनि दोष का नकारात्मक प्रभाव कम होगा।
एक चुटकी नमक बना सकता है आपको दौलतमंद, इन 10 तरीकों से करें इस्तेमाल

2.अगर शनिवार को घर से बाहर निकलते समय कोई सफाई कर्मचारी दिख जाए तब भी इसे अच्छा संकेत माना जाता है। अगर उस वक्त सफाई कर्मचारी को काले कपड़े या दक्षिणा दी जाए तो आपका पूरा दिन अच्छा जाएगा।
3.शनिवार के दिन अगर आपको रास्ते में कोई भिखारी दिखे तो उसकी मदद जरूर करें। ऐसा करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं।

4.घर से बाहर निकलते समय अगर आपको कोई वृद्ध व्यक्ति नजर आए तो उसकी सेवा करें। उसे भोजन कराएं, ऐसा करने से राहु एवं शनि दोष से मुक्ति मिलेगी।
5.शनिवार के दिन घर के आस-पास अगर कोई पक्षी या काला कौआ दिखे तो उसे चावल खिलाएं। ऐसा करने से आपके बिगड़े हुए काम बनने लगेंगे।

6.रास्ते में अगर आपको शनि देव का मंदिर दिखे तो इसे बेहद ही शुभ माना जाता है। ऐसे में मंदिर में दर्शन जरूर करें, इससे शनि देव की आप पर कृपा होगी।
7.शनिवार के दिन अगर घर से निकलते समय आपको काली गाय दिख जाए तो इसे भी अच्छा माना जाता है। ऐसा होने पर व्यक्ति के जीवन में खुशहाली आती है।

8.शनिवार को पक्षियों का झुंड दिखना भी अच्छा मानते हैं। इसलिए उन्हें दाने खिलाने चाहिए। इससे आपके काम में आ रही अड़चनें दूर होंगी।
9.जिन लोगों को शनिवार के दिन सपने में कोई काले रंग का इंसान नजर आए जो तेजवान दिखें। तो समझे कि साक्षात शनि देव ने दर्शन दिए है। ऐसे में शनि देव के मंदिर में प्रसाद जरूर चढ़ाएं।
10.शनिवार के दिन रास्ते में पीपल का पेड़ पड़े तो उसकी परिक्रमा करें। ऐसा करने से शनि ग्रह का प्रकोप कम होगा।

Home / Dus Ka Dum / शनिवार को दिख जाए ये चीजें तो तुरंत करें ये 10 उपाय, शनि देव होंगे प्रसन्न

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.