scriptअगर आपके माथे पर भी है ये लकीर तो अंबानी से कम नहीं है आपकी किस्मत | if yoy have such lines on your forehead, you are the luckiest person | Patrika News
दस का दम

अगर आपके माथे पर भी है ये लकीर तो अंबानी से कम नहीं है आपकी किस्मत

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार उत्तम मस्तक वालों का जीवन सुखमय होता है, इनके पास खूब धन होता है।

नई दिल्लीJan 28, 2019 / 11:28 am

Soma Roy

lines on forehead

अगर आपके माथे पर भी है ये लकीर तो अंबानी से कम नहीं है आपकी किस्मत

नई दिल्ली। हाथों की लकीरों के अलावा हमारे मस्तक और पैरों की रेखाओं से भी व्यक्ति का भाग्य तय होता है। सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन लोगों के मस्तक चौड़े एवं चिकने होते हैं, वे भाग्यशाली होते हैं। इसके अलावा मस्तक पर कुछ खास रेखाएं उन्हें प्रसिद्ध बनाती हैं।
1.सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार मस्तक में तीन तरह की रेखाएं होती हैं। ये हमारा भाग्य तय करती हैं। इन्हीं के जरिए पता चलता है कि व्यक्ति के पास कितना धन होगा और उसकी आयु कितनी होगी।
2.जिन लोगों का मस्तक थोड़ा उठा हुआ और चिकना होता उन्हें अच्छा माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार इन्हें शुभ ललाट माना जाता है। ऐसे लोग किस्मत के धनी होते हैं।

3.शुभ ललाट वाले लोगों को जीवन में सारी खुशियां हासिल होती हैं। इन्हें कम मेहनत के भी ज्यादा शोहरत मिलती है।
4.सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति के माथे पर दो पूर्ण रेखाएं होती हैं, ऐसे लोग करीब 60 साल तक जीते हैं।

5.वहीं जिन लोगों के माथे पर ये दो पूर्ण रेखाएं बहुत गहरी होती है, ऐसे लोग अंबानी से कम नहीं होते हैं। ये जीवन में बहुत सफलता हासिल करते हैं। साथ ही इनके पास अकूत दौलत होती है।
6.सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार उत्तम मस्तक के अलावा सामान्य मस्तक भी होता है। ऐसे माथे वाले लोगों का जीवन औसत रहता है। इनका जीनव सुख-शांति से बीतता है।

7.सामान्य मस्तक वालों के माथे पर ज्यादातर तीन शुभ रेखाएं होती हैं। ऐसे लोग करीब 75 साल तक जीते हैं।
8.वहीं अगर सामान्य मस्तक पर पांच उत्तम रेखाएं हो तो ऐसे व्यक्ति् की आयु साल तक हो सकती है।

9.इन सबके अतिरिक्त माथे पर खराब रेखाएं भी पाई जाती हैं इन्हें निम्न मस्तक कहा जाता है। ऐसे लोगों का माथा अंदर की ओर थोड़ा धंसा हुआ और हल्का कालापन लिए हुए होता है।
10.निम्न मस्तक वालों के माथे की लकीरे कटी हुई होती है। ऐसे लोगों की जीवन में कष्ट एवं दुख झेलने पड़ते हैं।

Home / Dus Ka Dum / अगर आपके माथे पर भी है ये लकीर तो अंबानी से कम नहीं है आपकी किस्मत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो