दस का दम

लंबे समय तक रहना चाहते हैं जवां तो रोजाना खाएं 2 कीवी, होंगे ये 10 फायदे

Kiwi benefits : कीवी में मौजूद विटामिन्स त्वचा को पोषण देने का काम करते हैं
कीवी में एंटी एजिंग तत्व होते हैं जो उम्र के असर को कम करते हैं

Jul 19, 2019 / 02:02 pm

Soma Roy

लंबे समय तक रहना चाहते हैं जवां तो रोजाना खाएं 2 कीवी, होंगे ये 10 फायदे

नई दिल्ली। हर कोई ताउम्र जवां दिखना चाहता है, लेकिन बढ़ती उम्र का असर उनके अरमानों पर पानी फेर देता है। अगर आप इससे बचना चाहते हैं तो आपको किसी महंगे कॉस्मेटिक की नहीं, बल्कि रोजाना कीवी खाने की जरूरत है। यह एक ऐसा फल है जिसमें प्रचुर मात्रा में विटामिन्स होते हैं, जो स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
1.कीवी में प्रचुर मात्रा में विटामिन-ई पाया जाता है। ये त्वचा को रिपेयर करने का काम करता है। इससे मृत कोशिकाएं हट जाती हैं। इसलिए रोजाना दिन में दो कीवी खाएं।

मोटापा कम करने के लिए खाते हैं ये 10 चीजें तो तुरंत करें अवाइड, कभी कम नहीं हो पाएगा वजन
2.कीवी में डाइटरी फाइबर भी मौजूद होता है। ये त्वचा को पोषण देता है। इससे स्किन चमकदार बनती है।

3.कीवी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं। ये कील-मुंहासों, दानों आदि स्किन संबंधी दूसरी बीमारियों को खत्म करने में मदद करते हैं।
4.स्किन में मौजूद गंदगी को बाहर निकालने के लिए कीवी खाना अच्छा रहता है। ये शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकल देता है। जिससे स्किन हेल्दी बनती है।

5.कीवी में एंटी एजिंग गुण भी होते हैं। ये मृत त्वचा को हटाने और झुर्रियों को मिटाने में मदद करता है।
6.कीवी में विटामिन-सी होता है। ये स्किन में कोलेजन प्रोड्यूस करता है। इससे त्वचा चमकदार और मुलायम बनती है।

8.अगर आपका चेहरा बेजान दिखता है तो कीवी को काटकर इससे चेहरे की मसाज करें। ऐसा करीब 10 मिनट तक करें। इससे त्वचा रिफ्रेश हो जाएगी।
9.कीवी में पानी की मात्रा भी ज्यादा होती है। इसे खाने से त्वचा का पीएच लेवल बैलेंस रहता है। इससे स्किन में दरारें नहीं पड़ती हैं।

10.कीवी खाने से त्वचा का सिकुड़न कम होता है। ये त्वचा को चमकदार बनाने में मदद करता है। इससे रंगत में भी निखार आता है।
 

Home / Dus Ka Dum / लंबे समय तक रहना चाहते हैं जवां तो रोजाना खाएं 2 कीवी, होंगे ये 10 फायदे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.