scriptशादी के एक दिन पहले इन 10 सवालों में उलझी रहती हैं लड़कियां, जानें सीक्रेट्स | know what girls think before a day of marriage, how they deal with it | Patrika News
दस का दम

शादी के एक दिन पहले इन 10 सवालों में उलझी रहती हैं लड़कियां, जानें सीक्रेट्स

शादी के बाद ससुराल में एडस्ट करने और हमसफर का भरोसा हासिल करने को लेकर चिंता में रहती हैं लड़कियां

नई दिल्लीSep 08, 2018 / 02:04 pm

Soma Roy

shadi

शादी के एक दिन पहले इन 10 सवालों में उलझी रहती हैं लड़कियां, जानें सीक्रेट्स

नई दिल्ली। हर लड़की का सपना होता है दुल्हन बनने का, वो चाहती है कि उसे सबसे अच्छा और केयरिंग हसबैंड मिले। उनकी ये ख्वाहिश अगर पूरी हो भी जाती है तब भी वो शादी के एक दिन पहले इन 10 सवालों में उलझी रहती हैं। तो क्या हैं वो सीक्रेट्स आइए जानते हैं।
1.शादी के बाद हर लड़की को अपना मायका छोड़कर जाना होता है। एक तरफ जहां वो हमसफर मिलने को लेकर खुश होती हैं, वहीं भविष्य के बारे में सोचकर चिंता में भी पड़ जाती हैं। उनके मन में आता है कि क्या वो शादी करके सही कर रही हैं, इसके लिए कहीं उन्हें पछताना तो नहीं पड़ेगा आदि।
2.शादी को लेकर दूसरा सवाल लड़कियों के मन में आता है कि वो जिस लड़के से जुड़ने जा रही हैं क्या वो जैसा बाहर से दिखता है क्या वो अंदर से भी उतना ही सुलझा हुआ है। ये सवाल अरेंज मैरिज करने वाली लड़कियों में ज्यादा होता है।
3.लड़कियां अपने होने वाले पति के स्वभाव को लेकर भी कश्मकश में रहती हैं। वो सोचती हैं कि क्या वो उनकी बातों को समझेगा और क्या वो शादी के बाद भी उनके लिए ऐसे ही खास बना रहेगा।
4.लड़कियों के मन में शादी को लेकर ये भी सवाल आता है कि कहीं उनके विवाह से उनके माता-पिता पर तो किसी तरह का बोझ नहीं पड़ने वाला है। क्योंकि शादी में होने वाले खर्चों के लिए कई पैरेंट्स को कर्ज भी लेना पड़ता है।
5.शादी के एक दिन पहले लड़कियां सबसे ज्यादा अपने ससुराल के बारे में सोचती हैं। उनके मन में ख्याल आता है कि क्या उसके ससुराल वाले उसके घरवालों की तरह अच्छे होंगे, उनके साथ उनकी बन पाएगी या नहीं वगैर।
6.कई लड़कियां शादी से पहले सोचती हैं कि कहीं उनकी आजादी तो खत्म नहीं हो जाएगी, क्योंकि जिस तरह वो शादी के पहले जिंदगी खुलकर जीती थी, क्या वो वैसे जी पाएंगी, क्या उन्हें अपने ससुराल वालों और पति से सपोर्ट मिलेगा।
7.जो लड़कियां शादी से पहले जॉब करती हैं, उन्हें अपनी नौकरी की भी चिंता रहती है। उन्हें लगता है कि क्या उन्हें ससुराल में पहले की तरह काम करने की परमिशन मिलेगी क्योंकि कई लड़कियों को शादी के बाद मजबूरन अपनी जॉब छोड़नी पड़ती है।
8.गल्र्स के मन में शादी को लेकर ये सवाल भी आता है कि क्या उन्हें अपने ससुराल में अपने विचार रखने की अनुमति मिलेगी, क्या उन्हें अपने मायके की तरह ही रहने की स्वतंत्रता मिलेगी, क्या उन्हें परिवार के दूसरे सदस्यों की तरह ही अभिव्यक्ति की आजादी मिलेगी आदि।
9.हर लड़की चाहती है कि जिस किसी भी उसकी शादी हो वो उसका ध्यान रखें। दूसरों के सामने उसकी बातों का मान रखें, घर परिवार के अहम निणयों में उसकी राय जानें। इसलिए कई लड़कियों के मन में उलझन होती है कि क्या उन्हें उनके मुताबिक लड़का मिलेगा या नहीं।
10.जो लड़कियां लव मैरिज और इंटरकास्ट मैरिज करती हैं, उनके लिए शादी और भी ज्यादा चुनौतीपूर्ण हो जाती है। ऐसे में उनके मन में ये विचार आने लगते हैं कि क्या वो दूसरे परिवार में एडस्ट कर सकेंगी या नहीं, क्या वो वहां के कलच्र को अपना सकेंगी या नहीं, क्या उनके ससुराल वाले उनके तौर-तरीकों को मैनेज कर सकेंगे या नहीं। गल्र्स शादी से पहले अक्सर यही सब बातें सोचती रहती हैं।

Home / Dus Ka Dum / शादी के एक दिन पहले इन 10 सवालों में उलझी रहती हैं लड़कियां, जानें सीक्रेट्स

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो