scriptचंद्र ग्रहण 2019 : इन 8 राशियों पर पड़ेगा ग्रहण का बुरा असर, जानें इससे जुड़ी 10 खास बातें | Lunar eclipse effects, it will be bad for these 8 zordiac signs | Patrika News
दस का दम

चंद्र ग्रहण 2019 : इन 8 राशियों पर पड़ेगा ग्रहण का बुरा असर, जानें इससे जुड़ी 10 खास बातें

Lunar eclipse 2019 : 16 जुलाई की रात डेढ़ बजे से शुरू होगा चंद्र ग्रहण
आंशिक चंद्र ग्रहण का ज्यादातर राशियों पर पड़ेगा नकारात्मक प्रभाव

Jul 04, 2019 / 03:55 pm

Soma Roy

lunar eclipse 2019

चंद्र ग्रहण 2019 : इन 8 राशियों पर पड़ेगा ग्रहण का बुरा असर, जानें इससे जुड़ी 10 खास बातें

नई दिल्ली। इस साल 16 जुलाई को पड़ने वाला चंद्र ग्रहण भारत में आंशिक तौर पर देखा जाएगा। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार ग्रहण करीब आठ राशियों के लिए अशुभ है। इस दौरान उन्हें धन की हानि समेत दूसरी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं। इसके अलावा चार राशियों के जातकों के लिए ये समय शुभ रहेगा।
1.इस बार चंद्र ग्रहण की शुरुआत 16 जुलाई की देर रात 1 बजकर 30 मिनट पर होगी, जो कि सुबह 4 बजकर 30 मिनट तक रहेगी। ज्योतिष शास्त्री कृष्णकांत चतुर्वेदी के अनुसार इस बार चंद्र ग्रहण मेष राशि के जातकों के लिए शुभ होगा। उनके रुके हुए काम बन सकते हैं। साथ ही शत्रुओं से भी बचाव होगा।
ये 10 बातें बताती हैं भगवान का अस्तित्व, जानें आस्था है या विज्ञान

2.वृषभ राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण का प्रभाव मिला-जुला रहेगा। एक तरफ जहां उनके खर्चें बढ़ सकते हैं। तो वहीं उन्हें विदेशी कार्यों में सफलता और स्त्री पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है।
3. मिथुन राशि के लोगों के लिए चंद्र ग्रहण शुभ फल देने वाला होगा। इस बीच उन्हें बिजनेस में सफलता मिल सकती है। इससे उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।

4.कर्क जातकों के लिए चंद्र ग्रहण मिला-जुला प्रभाव डालेगा। इस बीच उन्हें परिवार से सुख की प्राप्ति होगी। जबकि धन खर्च उनकी परेशानी बढ़ा सकता है।
5.सिंह जातकों के लिए भी चंद्र ग्रहण शुभ रहेगा। इससे उन्हें नए काम में सफलता मिलेगी। इसके अलावा उन्हें पारिवारिक खुशियां भी मिलेंगी।

chandra grahan
6.कन्या राशि वालों के लिए चंद्र ग्रहण बहुत बुरा असर डालेगा। ज्योतिष शास्त्रियों के मुताबिक इस बीच उन्हें स्वास्थ और धन की हानि हो सकती है। इस दौरान शत्रु भी हावी हो सकते हैं।
7.तुला जातकों के लिए भी चंद्र ग्रहण अच्छा नहीं रहेगा। इस बीच उन्हें शत्रुओं से हार का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही परिवार में तनाव बढ़ सकता है। माता को कष्ट होने की आशंका है।
8.वृश्चिक राशि वालों पर भी चंद्र ग्रहण का बुरा प्रभाव पड़ेगा। उन्हें चोट लग सकती है, चिंता बढ़ सकती है। साथ ही बेवजह रुपए खर्च हो सकते हैं।

9.मकर राशि के जातकों पर भी ग्रहण का खराब असर होगा। इस दौरान उन्हें यात्रा करने से बचना चाहिए। बुजुर्ग लोगों को अपने स्वास्थ का ख्याल रखना चाहिए। आर्थिक तंगी के भी आसार हैं।
10.धनु राशि के लोगों के लिए ये ग्रहण शुभ समाचार लेकर आएगा। इस दौरान बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। धन लाभ होने की संभावना है, स्वास्थ भी बेहतर रहेगा।

11.कुंभ राशि वालों पर चंद्र ग्रहण का नकारातमक प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान उनकी तबियत खराब हो सकती है, व्यापार में नुकसान झेलना पड़ सकता है। साथ ही मन अशांत रह सकता है।
12.मीन जातकों के लिए भी समय अच्छा नहीं रहेगा। उनका विवाद हो सकता है। धन का नुकसान हो सकता है। साथ ही नौकरी में बाधाएं आ सकती हैं।

Home / Dus Ka Dum / चंद्र ग्रहण 2019 : इन 8 राशियों पर पड़ेगा ग्रहण का बुरा असर, जानें इससे जुड़ी 10 खास बातें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो