scriptमकर संक्रांति 2020 : इस बार 15 को पड़ेगी खिचड़ी, राशिनुसार करें इन 10 चीजों का दान | Makar Sankranti 2020 : Know the date and auspicious timing of Daan | Patrika News
दस का दम

मकर संक्रांति 2020 : इस बार 15 को पड़ेगी खिचड़ी, राशिनुसार करें इन 10 चीजों का दान

Makar Sankranti Date : सूर्य अपनी चाल बदलकर धनु राशि से मकर में प्रवेश करेंगे

नई दिल्लीJan 06, 2020 / 10:03 am

Soma Roy

Makar Sankranti Date

Makar Sankranti Date

नई दिल्ली। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर ही मकर संक्रांति योग बनता है। इस साल सूर्य 14 जनवरी की रात 2.08 बजे अपनी चाल बदलकर धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। लिहाजा इस बार मकर संक्रांति का त्योहार 15 जनवरी 2020 को मनाया जाएगा। मकर संक्रांति का शुभ मुहूर्त सुबह 07.19 से 12.31 बजे तक है। मकर संक्रांति को खिचड़ी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन अगर राशिनुसार दान किया जाए तो दोगुना लाभ हो सकता है।
1.मेष राशि के जातकों को मकर संक्रांति पर तिल-गुड़ का दान करना चाहिए। इससे उन्हें नौकरी में लाभ होगा।

2.वृषभ राशि के लोगों को इस संक्राति सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को जल में तिल डालकर अर्घ्य देना चाहिए। इससे आपको कार्य में बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी।
3.मिथुन जातकों को इस दिन जल में तिल, दूर्वा तथा पुष्प मिलाकर सूर्य को अर्घ्य देने से ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।

4.कर्क राशि वालों को चावल, मिश्री और तिल का दान देना अच्छा होगा। इससे परिवार में होाने वाले कलह और मुसीबतों से छुटकारा मिलेगा।
5.सिंह राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन तिल, गुड़, गेहूं एवं सोना दान करना चाहिए। इससे बिजनेस और नौकरी में कामयाबी मिलेगी।

6.कन्या राशि वाले इस दिन लाल पुष्प डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। इससे शुभ समाचार मिलेगा।
7.तुला जातक सफेद चंदन, दूध और चावल दान दें। इससे आपके दुश्मन परास्त होंगे।

8.वृश्चिक राशि वालों को मकर संक्रांति के दिन जल में कुमकुम डालकर सूर्य देव को अर्पण करना चाहिए। साथ ही गुड़ का दान देना चाहिए। इससे विदेश यात्रा का योग बनेगा।
9.धनु राशि वालों को जल में हल्दी, केसर, पीले पुष्प तथा मिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। इससे समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

10.मकर राशि वालों को काले तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य देना चाहिए। इससे अधिकारों की प्राप्ति होगी।
11.कुंभ जातकों को तेल-तिल का दान देना अच्छा होगा। ऐसा करने से विरोधी परास्त होंगे।

12.मीन जातक हल्दी, केसर, पीत पुष्प, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। साथ ही सरसों, केसर का दान दें। ऐसा करने से सम्मान और यश बढ़ेगा।

Home / Dus Ka Dum / मकर संक्रांति 2020 : इस बार 15 को पड़ेगी खिचड़ी, राशिनुसार करें इन 10 चीजों का दान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो