scriptमार्गशीष पूर्णिमा पर बन रहा है खास संयोग, भगवान विष्णु की पूजा से पूरी होगी मनोकामनाएं | special yog will be occur on this margashirsha purnima,know puja vidhi | Patrika News
दस का दम

मार्गशीष पूर्णिमा पर बन रहा है खास संयोग, भगवान विष्णु की पूजा से पूरी होगी मनोकामनाएं

मार्गशीष पूर्णिमा के दिन भगवान शालीग्राम और तुलसी जी की पूजा करने से घर में खुशहाली आती है

नई दिल्लीDec 18, 2018 / 10:47 am

Soma Roy

margshirsha purnima 2018

मार्गशीष पूर्णिमा पर बन रहा है खास संयोग, भगवान विष्णु की पूजा से पूरी होगी मनोकामनाएं

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में मार्गशीष पूर्णिमा को एक पवित्र महीना माना जाता है। पौराणिक धर्म ग्रंथों के अनुसार सतयुग के काल की शुरुआत इसी दिन से हुई थी। इस बार ये खास दिन 22 दिसंबर को पड़ रहा है। मार्गशीष पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी की आराधना करने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
1.मार्गशीष पूर्णिमा के दिन तुलसी जी की पूजा की जाती है। अगर इस दिन शाम को तुलसी के पौधे के पास सरसों के तेल का दीपक जलाकर उसमें एक पीली कौड़ी रख दी जाए तो इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होंगी। इससे धन की वृद्धि होगी।
2.तुलसी जी के साथ इस दिन भगवान शालीग्राम यानि विष्णु जी के स्वरूप की पूजा करने से घर में समृद्धि आती है। जिन लोगों की शादी नहीं हो रही है उन्हें शालिग्राम भगवान को जनेउ अर्पित कर उनसे अपनी मनोकामना व्यक्त करनी चाहिए।
3.इस दिन सत्यनानरायण की पूजा करने से घर में खुशहाली आती है। अगर इस दिन मां लक्ष्मी के साथ भगवान विष्णु की पूजा की जाए तो इससे रुपए-पैसों की दिक्कत दूर होगी।

4.मार्गशीष पूर्णिमा के दिन सुहागिन स्त्रियों को लाल रंग की साड़ी पहनकर पूजा करनी चाहिए। इससे उनके पति की आयु लंबी होगी। साथ ही घर में खुशहाली आएगी।
5.ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इस बार की मार्गशीष पूर्णिमा इसलिए भी खास है क्योंकि इस बार करीब 159 साल बाद एक महासंयोग बनने वाला है। जिसके तहत भगवान विष्णु की पूजा से सारी इच्छाएं परी होंगी।
6.ये दिन इतना खास है कि अगर कोई भक्त हाथ में जल लेकर संकल्प करें और भगवान विष्णु का ध्यान करें तो उसके जीवन में आ रही समस्याएं दूर होंगी।

7.जिन लोगों की नौकरी नहीं लग रही है या जॉब में दिक्कतें आ रही हैं तो उन्हें शालिग्राम को पीले कपड़े में जौ बांधकर चढ़ाना चाहिए। इससे भगवान प्रसन्न होंगे।
8.अगर आपको व्यापार में नुकसान हो रहा है तो आप भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी को चढ़ाई गई कौड़ी लाल या पीले रंग के कपड़े में बांधकर अपनी दुकान की तिजोरी में रख दें। इससे समस्या दूर हो जाएगी और बिजनेस अच्छा चलने लगेगा।
9.जिन लोगों को मेहनत के बावजूद फल नहीं मिलता है उन्हें विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। साथ ही भगवान को पीले फूल और बेसन की बनी मिठाई चढ़ानी चाहिए।

10.जीवन में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए मां लक्ष्मी एवं भगवान विष्णु को गुड़ की बनी खीर का भोग लगाएं। ऐसा करने से आपके जीवन में मिठास घुल जाएगी।

Home / Dus Ka Dum / मार्गशीष पूर्णिमा पर बन रहा है खास संयोग, भगवान विष्णु की पूजा से पूरी होगी मनोकामनाएं

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो