scriptपथरी की दिक्कत दूर करने समेत इन बीमारियों के लिए रामबाण इलाज है गन्ने का जूस | sugarcane juice is beneficial for kidney stones and other diseases | Patrika News
दस का दम

पथरी की दिक्कत दूर करने समेत इन बीमारियों के लिए रामबाण इलाज है गन्ने का जूस

गन्ने के रस में मौजूद पोषक तत्व कैंसर के बैक्टीरिया को खत्म करने में करता है मदद
इसे पीने से लू से बचाव होता है। साथ ही शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है

Apr 30, 2019 / 04:22 pm

Soma Roy

sugarcane juice

पथरी की दिक्कत दूर करने समेत इन बीमारियों के लिए रामबाण इलाज है गन्ने का जूस

नई दिल्ली। गर्मियों का मौसम आते ही लोग गले को तर करने के लिए गन्ने का जूस पीते हैं। ये शरीर को तुरंत एनर्जी देता है। इसमें फॉसफॉरस, आयरन, मैग्निशियम, कैल्शियम और पोटैशियम जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसे पीने से किडनी स्टोन्स यानि पथरी की दिक्कत से छुटकारा पाया जा सकता है। साथ ही ये लिवर, पीलिया आदि रोगों के लिए भी फायदेमंद साबित होता है।
1.रोजाना ताजे गन्ने का जूस पीने से मूत्राशय की अशुद्धियां दूर होती हैं। ये किडनी के फिल्टर्स को ठीक रखने में मदद करता है। इसे पीने से किडनी स्टोन्स यानि पथरी की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
2.गन्ने के रस में अल्कलाइन नामक तत्व होता है। इसलिए ये कैंसर जैसे घातक बीमारी की रोकथाम में भी मदद करता है। इसे नियमिततौर पर पीने से कैंसर के बैक्टीरिया पनप नहीं पाते हैं।
3.ये प्रोस्टेट और ब्रेस्ट कैंसर में काफी कारगर होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व सेल्स को विकसित होने से रोकते हैं।

4.जिन लोगों को यूरिनल इंफेक्शन की शिकायत होती है उन्हें भी गन्ने का रस पीना चाहिए। ऐसा करने से पेशाब में जलन, खून आने आदि की समस्या से छुटकारा मिलेगा।
एल्युमीनियम के बर्तन में बनाते हैं खाना तो आज ही बदल लें ये आदत, जा सकती है जान

5.गन्ने के रस में फॉसफॉरस और आयरन जैसे तत्व होते हैं। ये शरीर को ताकतवर बनाने में मदद करते हैं। इससे खून की कमी भी दूर होती है।
6.गन्ने के रस में कई विटामिन्स पाए जाते हैं। इसे पीने से बॉडी हाइड्रेट रहती है। नतीजतन लू लगने का खतरा कम होता है।

7.गन्ने के रस की तासीर ठंडी होती है। इसलिए ये शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसे पीने से हीट स्ट्रोक से बचाव होता है। साथ ही गर्मी कम महसूस होती है।
9.गन्ने के जूस में ग्लाइसीमिक इंडेक्स बेहद कम होता है। इसकी वजह से ये मेटाबॉलिज्म की प्रक्रिया को तेज बनाए रखने में मदद करता है। खाना खाने के बाद इसका सेवन करने से भोजन ठीक से पचता है।
10.गन्ने का रस पीने से पेट की तकलीफों से बचाव होता है। ये गैस्ट्रिक, कब्ज और पेट की जलन से छुटकारा दिलाता है।

Home / Dus Ka Dum / पथरी की दिक्कत दूर करने समेत इन बीमारियों के लिए रामबाण इलाज है गन्ने का जूस

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो