scriptअवसाद से भरा था कॉमेडियन चार्ली चैपलीन का जीवन, 54 साल की उम्र में 18 साल की लड़की से की थी शादी | The life of the comedian Charlie was full of tragedies | Patrika News
दस का दम

अवसाद से भरा था कॉमेडियन चार्ली चैपलीन का जीवन, 54 साल की उम्र में 18 साल की लड़की से की थी शादी

चार्ली चैपलीन कॉमेडी की दुनिया का बड़ा नाम थे।
परेशानियों और विवादों से उनका पुराना नाता रहा है।
देश और दुनिया के कई बड़े चेहरे उनके प्रशंसक रहे थे।

Apr 16, 2019 / 05:50 pm

नितिन शर्मा

charlie chaplin

अवसाद से भरा था कॉमेडियन चार्ली चैपलीन का जीवन, 54 साल की उम्र में 18 साल की लड़की से की थी शादी

नई दिल्ली। महान कॉमेडियन चार्ली चैपलीन जिन्होनें अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए दुनिया में अपना नाम बनाया था उनका जन्म 16 अप्रैल, 1889 को लंदन में हुआ था। चार्ली एक बेहतरीन कॉमिक एक्टर और फिल्ममेकर थे। दुनिया को अपनी कॉमेडी से हंसाने और गुदगुदाने वाले इस कॉमेडियन का जीवन बचपन से ही अवसाद से भरा हुआ था। बचपन से ही चार्ली को कई तरह की परेशानियां झेलनी पड़ीं लेकिन फिर भी उन्होने कभी भी इसका असर अपनी कॉमेडी पर नहीं पड़ने दिया।

जब चार्ली चैपलिन की लाश को कब्र से खोद ले गए थे चोर, बदले में मांगी थी ये चीज़

1.चार्ली के बारे में कहा जाता है कि उनकी मां एक स्टेज एक्ट्रेस थीं जबकि पिता शराब के आदी थे। चार्ली की मां बाद में मानसिक रोग का शिकार हो गईं जिसकी वजह से उन्हे पागलखाने में रहना पड़ा।

2.चार्ली का पूरा नाम चार्ल स्पेंसर चैपलिन था और उनका परिवार शुरू से ही बहुत ग़रीब था जिसकी वजह से उन्हे 9 साल की उम्र से ही परिवार का पेट पालने के लिए काम करना पड़ा।

3.चार्ली चैपलीन ने तानाशाह हिटलर के जीवन पर एक फिल्म बनाई जिसका नाम ‘द ग्रेट डिक्टेटर’ था और इस फिल्म में चार्ली ने उनका खुलकर मज़ाक भी बनाया।

4.कहा जाता है कि इस कारण अमरीका ने उन पर वामपंथी होने के आरोप लगाते हुए बैन लगा दिया और उनके खिलाफ एफबीआई से जांच भी कराई।

5.हिटलर पर बनाई फिल्म के कारण ही बाद में उन्हे अमरीका छोड़कर स्विट्ज़रलैंड में जाकर बसना पड़ा।

पैसों की तंगी से छुटकारा दिलाएंगे वास्तु के ये उपाय, करने से दूर होंगी ये समस्याएं

charlie

6.चार्ली चैपलीन के बारे में बताया जाता है कि वे बचपन में बहुत बीमार रहते थे जिस वजह से ज्यादातर वक्त बिस्तर पर ही लेटे रहते थे और उनकी मां उन्हे बाहर होने वाली हर गतिविधि से अवगत कराती थी।

7.चार्ली चैपलीन साइलेंट एरा के सबसे बड़े कलाकारों में शामिल थे। लगभग 75 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने दुनिया को अपनी कला से खूब हंसाने का काम किया।

8.चार्ली ने अपनी जिंदगी में चार शादियां की और इन चारों पत्नियों से उनके 11 बच्चे थे। चार्ली की एक शादी साल 1943 में 18 साल की उना ओनिल से हुई और उस समय चार्ली की उम्र 54 साल थी।

9.चार्ली के प्रशंसकों में देश-विदेश के बड़े नाम शामिल थे, जिनमें से मशहूर साइंटिस्ट अल्बर्ट आइंसटाइन भी थे।इनके अलावा मशहूर बॉलीवुड फिल्ममेकर राज कपूर ने अपनी कई फिल्मों में चार्ली की कॉपी की थी।

10.साल 1977 में चार्ली चैपलिन का निधन हो गया। साथ ही यह भी कहा जाता है कि चार्ली के परिवार से फिरौती मांगने के लिए उनके शव को चुरा लिया गया था।

Home / Dus Ka Dum / अवसाद से भरा था कॉमेडियन चार्ली चैपलीन का जीवन, 54 साल की उम्र में 18 साल की लड़की से की थी शादी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो