scriptअगर महिलाएं पति की इस आदत से हैं परेशान तो इन उपायों से मिल सकता है फायदा | these measures can help women to get rid of this habit of husband | Patrika News
दस का दम

अगर महिलाएं पति की इस आदत से हैं परेशान तो इन उपायों से मिल सकता है फायदा

कुछ आदतें ऐसी होती है जो समय के साथ आती है और पति-पत्नी के रिश्तों में मन-मुटाव पैदा करती हैं।

Jan 29, 2019 / 12:03 pm

नितिन शर्मा

नई दिल्ली। अक्सर महिलाएं अपने पति की किसी ना किसी आदत के कारण परेशान रहती है। वे अपने पति की आदत को बदलने के लिए ना जाने कितने तरीकों को अपनाती हैं लेकिन फिर भी नाकाम रहती हैं। कुछ आदतें ऐसी होती है जो समय के साथ आती है और पति-पत्नी के रिश्तों में मन-मुटाव पैदा करती हैं। इन आदतों के कारण दोनों में दूरियां आने लगती हैं जिन्हे नज़रअंदाज़ भी नहीं किया जा सकता है। कई बार इनके कारण लड़ाई-झगड़े भी होने लगते हैं। अगर महिलाओं को अपने पति की आदत बदलनी है तो यह बातें उनके लिए उपयोगी साबित हो सकती हैं।
1.अक्सर घरों में देखा जाता है कि पति पारिवारिक ज़रूरतों को पूरा करने के लिए काम में इतने व्यस्त रहते हैं कि परिवार की मूलभूत आवश्यकता से उनका ध्यान भटक जाता है।

2.प्रत्येक पत्नी चाहती है कि उसका पति समय से घर आए और उसके साथ समय व्यतीत करे ऐसे में अगर पति देर से घर पहुंचते हैं तो पत्नियाँ उनके ऊपर शक करने लगती हैं।
3.इसी लेट आने की आदत के कारण कई महिलाएं परेशान रहती हैं और अक्सर यह आदत उनके बीच लड़ाई-झगड़े का कारण भी बनती हैं। ऐसे में देखा जाता है कि लड़ाई झगड़ों के कारण पति-पत्नी का रिश्ता टूट की कगार पर पहुंच जाता है।
4.ऐसे में पत्नियों को अपना रिश्ता बचाने के लिए कुछ कारगर उपाय करने चाहिए जिनसे उन्हे अवश्य ही लाभ मिल सकता है और उनका रिश्ते में सुधार हो सकता है।

5.पत्नियों को ध्यान रखना चाहिए कि वे पति पर जल्दी शक ना करें सबसे पहले उनके घर देर से आने के मुख्य कारण का पता लगाए और फिर उनसे बात करें। बिना पूरी बात जाने पति से झगड़ा या मन मुटाव ना करें इससे आपको ही नुकासान होगा।
6.कभी भी पति से सवाल-जवाब करते समय यह ध्यान रखें कि उन्हे ऐसा ना लगे कि आप उनपर शक कर रही हैं। ऐसे बात करें जैसे आप बिल्कुल सहज हैं और उनकी परेशानियों में उनके साथ हैं। इससे आपका रिश्ते में विश्वास पैदा होता है।
7.अगर पति रोज़ाना घर देर से आए तो उनसे उनकी समस्याओं को साझा करें और उन्हे विश्वास में लेकर बात करें। पति पर विश्वास बनाने से बहुत जल्दी आपको रिश्ते में लाभ मिलता है।
8.पति पर शक करने से पहले उनकी उनकी आदत की वजह को ज़रूर समझ लें और फिर उनसे तर्क करें क्योंकि अगर पति वाकई में परेशान है तो आपका शक करना उचित नहीं है।
9.अगर आपको ऐसा लगे कि आपका पति आपको इग्नोर कर रहा है तो फिर शक करने की बजाए पति को सामने बैठाकर सच्चाई जानने की कोशिश करें और उसके बाद मामले को सुलझाएं।

10.अगर इन उपायों को अपनाने के बाद भी पति अपनी आदत ना बदले तो फिर घर के लोगों को अवश्य सूचित करें उनसे मामले में हस्तक्षेप करने को कहे।

Home / Dus Ka Dum / अगर महिलाएं पति की इस आदत से हैं परेशान तो इन उपायों से मिल सकता है फायदा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो