scriptतुलसी के मुरझाने को न करें नजरअंदाज, हो सकता है अनहोनी का इशारा | tulsi tree gives indication of unusal things, know it's meaning | Patrika News
दस का दम

तुलसी के मुरझाने को न करें नजरअंदाज, हो सकता है अनहोनी का इशारा

वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे का सूख जाना व झड़ना अशुभ माना जाता है।

नई दिल्लीJan 15, 2019 / 05:52 pm

Soma Roy

tulsi tree

तुलसी के मुरझाने को न करें नजरअंदाज, हो सकता है अनहोनी का इशारा

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बहुत पवित्र माना जाता है। इसे घर के आंगन में लगाया जाता है। इससे घर में सकारात्मकता आती हैं। मगर क्या आपको पता है ये तुलसी हमें अनहोनी का भी संकेत देती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी के पौधे का मुरझाना सामान्य घटना नहीं बल्कि अपशगुन को दर्शाता है।
1.हिंदू धर्म में तुलसी को देवी माना गया है। साथ ही उन्हें विष्णुप्रिया भी कहा जाता है। क्योंकि उनका विवाह शालीग्राम से हुआ है। इसलिए मान्यता है कि जो भी भक्त तुलसी जी की पूजा करते हैं, उन्हें सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
2.मगर वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का मुरझाना धन के नाश की ओर इशारा करता है। माना जाता है कि इससे घर में मां लक्ष्मी नहीं टिकती हैं। जिससे दरिद्रता आने लगती है।

3.चूंकि तुलसी के पत्ते हरे होते हैं और हरा रंग बुध ग्रह का प्रतीक होता है, इसलिए तुलसी के पौधे को मुरझाने को अशुभ संकेत माना जाता है। कहते हैं बुध ग्रह के नकारात्मक प्रभाव के चलते व्यक्ति की बुद्धि भ्रष्ट हो जाती है। जिस वजह से उसका लोगों से क्लेश होने लगता है।
4.अगर तुलसी के पौधे की पत्तियां लगातार गिर रही हो तो माना जाता है कि खर्च बढ़ने वाले हैं। इससे बजट गड़बड़ा सकता है। कई बार तो कर्ज लेने की भी नौबत आ सकती है।
5.यदि तुलसी के पौधे में कीड़े लगने लगे और पत्तियां खराब होने लगे तो समझ जाएं कि घर पर कोई विपदा आ सकती है। शास्त्रों के अनुसार ये इस बात का संकेत है कि आपको आपके किसी करीबी से धोखा मिल सकता है।
6.अगर किसी घर में तुलसी अचानक झड़ने लगे तो समझ जाएं कि घर में कुछ बुरा होने वाला है। ऐसे घरों में रहने वाले लोगों को चोट लग सकती है, उनका एक्सिटेंड हो सकता है, रुपयों का नुकसान हो सकता है आदि।
7.अगर हरी-भरी तुलसी अचानक से मुरझा जाए या काली पड़ जाएं तो समझे कि आपको या आपके घर के किसी दूसरे सदस्य को नजर लग गई है। नजरदोष के चलते तुलसी की पॉजिटिविटी कम हो गई है।
8.अगर तुलसी के पत्ते पीले होकर झड़ने लगें तो समझे कि आपके घर में सकारात्मकता की कमी है। इससे परिवार में अशांति का महौल बन सकता है। साथ कार्यों में अड़चनें भी आ सकती हैं।
9.जिन घरों में तुलसी का पौधा बार-बार लगाने के बावजूद वो फल-फूल नहीं पाता है ये इस बात का संकेत है कि आपके घर में नकारात्मक शक्ति है। आपके घर में कोई ऐसी बुरी चीज है जो पौधे को विकसित नहीं होने दे रही है व उसकी सकारात्मकता को फैलाने नहीं दे रही है।
10.जिन घरों में तुलसी का पौधा काफी ध्यान रखे जाने के बावजूद खराब हो जाता है ऐसे घरों में हमेशा दरिद्रता का वास होता है। इन घरों में मां लक्ष्मी रहना पसंद नहीं करती हैं।

Home / Dus Ka Dum / तुलसी के मुरझाने को न करें नजरअंदाज, हो सकता है अनहोनी का इशारा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो