scriptकरोड़ों की दौलत होने के बावजूद महज पानी पीकर दिन गुजारता है ट्विटर का सीईओ, जानें क्या है वजह | twitter CEO Jack Dorsey dosen't eat food for 2 days, he drinks water | Patrika News
दस का दम

करोड़ों की दौलत होने के बावजूद महज पानी पीकर दिन गुजारता है ट्विटर का सीईओ, जानें क्या है वजह

वीकेंड पर कुछ नहीं खाते हैं ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी
मेंटली खुद को फिट रखने के लिए बर्फ के पानी से नहाते हैं डोर्सी

नई दिल्लीApr 15, 2019 / 04:51 pm

Soma Roy

twitter ceo

करोड़ों की दौलत होने के बावजूद महज पानी पीकर ​दिन गुजारता है ट्विटर का सीईओ, जानें क्या है वजह

नई दिल्ली। ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी अक्सर अपनी फिटनेस को लेकर चर्चाओं में रहते हैं। आजकल उनका नाम एक बार फिर सुर्खियों में हैं। दरअसल उन्होंने अपनी डाइट का रूटीन सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए बताया कि वे 22 घंटों तक कुछ नहीं खाते हैं। वे इन दिनों महज पानी पीते हैं, लेकिन जैक के इस रूटीन को लेकर लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं।
1.करोड़ों की सम्पत्ति का मालिक होने के बावजूद जैक डोर्सी 22 घंटों तक कुछ नहीं खाते हैं। वे दो दिन महज पानी पीकर काम चलाते हैं। उन्होंने ये बात फिटनेस पर्सनेलिटी बेन ग्रीनफील्ड के साथ एक पोडकास्ट में कही है।
2.उन्होंने बताया कि 22 घंटों के बाद वे जब भी खाना खाते हैं वो महज एक टाइम का मील होता है। वो अपने भोजन में मीट, मछली सलाद, हरी सब्जियां और फलों को शामिल करते हैं।
3.डोर्सी के लाइफस्टायल की अनोखी बात यह है कि वह ये काम वीकेंड पर करते हैं। वो शनिवार और रविवार को बिल्कुल भी नहीं खाते हैं। वो इन दो दिन सिर्फ पानी पीते हैं।
4.डोर्सी अपनी फिटनेस के अलावा मेंटल हेल्थ का भी काफी ध्यान रखते हैं। तभी वे खुद को मानसिक तौर पर शांत रखने के लिए रोजाना 15 मिनट तक बर्फ के ठंडे पानी से नहाते हैं।
5.डोर्सी के मुताबिक वे अपनी रूटीन को इतना टफ इसलिए रखते हैं क्योंकि वे खुद को सजा देकर अपनी क्षमताओं को बढ़ाना चाहते हैं।

जयाप्रदा पर आजम खान ने की अभद्र टिप्पणी, जानें उनसे जुड़े 10 विवादित बयान
6.उनका कहना है, “मन में केंद्रित बिंदु है। मैं बिस्तर पर जा सकता हूं और वास्तव में 10 मिनट में सो जाता हूं।”

7.हालांकि डोर्सी की इस फिटनेस रूटीन को लेकर लोग उन्हें काफी ट्रोल कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि ये कोई वेलनेस हैक नहीं है। यह एक अनियमित खानपान है।
8.मालूम हो कि डोर्सी ने पहले भी अपनी फिटनेस रूटीन की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। उन्होंने जनवरी में ट्वीट करते हुए कहा था कि ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर ना करने से उन्हें दिन बड़ा लगता है।
9.डोर्सी के इस ट्वीट को लेकर भी लोगों की आलोचनाओं का शिकार हुए थे। लोगों के मुताबिक ये फिटनेस फंडा गलत है।

10.लोगों की बातों पर ध्यान न देने और प्रतिस्पर्धा की इस रेस में खुद को आगे रखने के लिए डोर्सी मेडिटेशन का भी सहारा लेते हैं। वे रोजाना करीब दो घंटे तक ध्यान करते हैं।

Home / Dus Ka Dum / करोड़ों की दौलत होने के बावजूद महज पानी पीकर दिन गुजारता है ट्विटर का सीईओ, जानें क्या है वजह

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो