scriptधार्मिक कार्यों में चावलों का किया जाता है खास इस्तेमाल, मिलते हैं ये 10 फायदे | use of rice is very useful during worship in hindu religion | Patrika News
दस का दम

धार्मिक कार्यों में चावलों का किया जाता है खास इस्तेमाल, मिलते हैं ये 10 फायदे

चावलों का इस्तेमाल धार्मिक कार्यों में उपयोगी माना जाता है।
इनका इस्तेमाल किया बिना धार्मिक अनुष्ठान अधूरे माने जाते हैं।
चावल का दान करने से भी कई पीड़ाओं से मुक्ति मिलती है।

May 29, 2019 / 04:37 pm

नितिन शर्मा

धार्मिक कार्यों में चावलों का किया जाता है खास इस्तेमाल, मिलते हैं ये 10 फायदे

धार्मिक कार्यों में चावलों का किया जाता है खास इस्तेमाल, मिलते हैं ये 10 फायदे

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में धार्मिक कार्यों के दौरान चावलों का इस्तेमाल खासतौर पर किया जाता है। कहा जाता है कि विधि-विधान से पूजा करने के लिए चावलों का इस्तेमाल आवश्यक माना जाता है। पूजा सामग्री में चावलों का इस्तेमाल करने का फायदा शास्त्रों में भी बताया गया है। चावलों को अक्षत भी कहा जाता है। आइये जानते हैं कि पूजा में अक्षत का इस्तेमाल क्यों किया जाता है और इससे क्या-क्या फायदे मिलते हैं।

1.धार्मिक कार्यों में चावलों का इस्तेमाल इसलिए किया जाता है क्योंकि इन्हे पूर्णत: का प्रतीक माना जाता है साथ ही इनका सफेद रंग शांति का प्रतीक माना जाता है।

2.ध्यान रखना चाहिए कि पूजा कार्य में कभी भी टूटे हुए चावलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए इस दौरान साबुत चावलों का ही इस्तेमाल होना चाहिए।

3.टूटे हुए चावलों का इस्तेमाल पूजा में इसलिए प्रतिबंधित है क्योंकि ये पूर्ण नहीं माने जाते ऐसे में इनका इस्तेमाल आपको फायदे की जगह नुकसान में डाल सकता है।

4.अन्न में चावलों को सबसे श्रेष्ठ माना जाता है इन्हे भगवान को अर्पण करने से हमेशा आपके ऊपर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहती है।

5.धन की देवी माता लक्ष्मी को अक्षत और हल्दी मिलाकर चढ़ाना भी शुभ माना जाता है इससे रूपए-पैसों की समस्या से जल्दी छुटकारा मिलता है।

बद्रीनाथ धाम की ये 10 खास बातें नहीं जानते होंगे आप, माना जाता है भगवान विष्णु का निवास

6.पूजा कार्यों के अलावा चावलों का दान करना से भी फायदा मिलता है। इनका दान करने वाले व्यक्ति को कुंडली में चन्द्र दोष से छुटकारा मिलता है।

7.मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए शुक्रवार के दिन देवी लक्ष्मी को अर्पण करने के बाद सामर्थ्य अनुसार चावलों का दान करने से लाभ मिलता है।

8.पक्षियों को चावल खिलाने से नौकरी और व्यापार के क्षेत्र में जल्दी तरक्की मिलती है साथ ही रुके हुए कार्य भी पूरे होते हैं।

9.सोमवार के दिन भगवान शंकर की विधिवत पूजा के बाद किसी ग़रीब को चावलों का दान करना चाहिए ऐसा करने से जातक को भगवान शिव कृपा मिलती है।

10.चावलों का दान करने से व्यक्ति को शत्रु बाधाओं से संबंधित समस्याओं से जल्द छुटकारा मिलता है और उसका जीवन दोष रहित बनता है।

Home / Dus Ka Dum / धार्मिक कार्यों में चावलों का किया जाता है खास इस्तेमाल, मिलते हैं ये 10 फायदे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो