scriptइन 10 चीजों के बिना अधूरी है श्रीकृष्ण की पूजा, जन्माष्टमी पर करें शामिल | Worship Shri Krishna with these 10 things in Janmashtami | Patrika News
दस का दम

इन 10 चीजों के बिना अधूरी है श्रीकृष्ण की पूजा, जन्माष्टमी पर करें शामिल

जन्माष्टमी के दिन घर में झूला रखें, इससे खुशहाली आएगी
धन प्राप्ति के दिन कौड़ियां रखना भी अच्छा माना जाता है

Aug 21, 2019 / 04:14 pm

Soma Roy

gopal.jpg

नई दिल्ली। हिंदू धर्म में जन्माष्टमी के पर्व को बहुत खास माना जाता है। इस दिन श्रीकृष्ण का जन्म होता है। इस बार यह पर्व 24 तारीख को पड़ रहा है। लड्डू गोपाल को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास चीजों को पूजा में शामिल करें। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

janmashtami_1.jpg

1.पंडित दीनदयाल पांडे के अनुसार जन्माष्टमी के दिन कुछ खास चीजों को पूजा में शामिल करने से दोगुना लाभ होता है। चूंकि श्रीकृष्ण को मोरपंख बहुत पसंद है और इसे प्रेम की निशानी माना जाता है। इसलिए जन्माष्टमी के दिन मोरपंख रखने से घर में सकारात्मकता आती है।

2.जिन लोगों को जीवन में सुख-समृद्धि चाहिए उन्हें पूजन में बांसुरी जरूर रखनी चाहिए। क्योंकि जिस तहर कृष्ण जी की बांसुरी की धुन सुनकर सभी उनकी और खींचे चले आते थे। इसलिए बांसुरी को रखने से मां लक्ष्मी आकर्षित होती हैं।

3.भगवान कृष्ण को माखन अत्यन्त प्रिय हैं। जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को माखन मिश्री का भोग लगाने से मनोकामनओं की पूर्ति होती है।

4.जन्माष्टमी के दिन श्रीकृष्ण बाल स्वरूप में प्रकट होते हैं इसलिए उन्हें पालने या झूले में झुलााया जाता है। इसलिए पूजा में झूला जरूर रखें। इससे परिवार में खुशहाली आएगी।

5.लड्डू गोपाल को जन्माष्टमी के दिन नए कपड़े चढ़ाएं। उन्हें हरे या पीले रंग के वस्त्र चढ़ाना शुभ होगा। इससे तरक्की होगी।

24 अगस्त को होगी जन्माष्टमी, इन 10 तरीकों से करें लड्डू गोपाल को प्रसन्न

shri_krishna.jpg

6.पूजा में गाय का शुद्ध घी शामिल करें। क्योंकि श्रीकृष्ण को कामधेनु यानि गाय से अत्यन्त लगाव था। ऐसा करने से नौकरी या व्यापार में आ रही दिक्कतें दूर होंगी।

7.श्रीकृष्ण ने लोगों को जीवन की कई अहम सीख दी है। इन्हीं का सार गीता में मौजूद है। इसलिए पूजा के दौरान इसे अपने घर में जरूर रखें। इससे घर का वातावरण शांतिमय रहेगी।

8.श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए घंटी भी रखें। इसकी ध्वनि से नकारात्मकता दूर होती है।

9.जन्माष्टमी के दिन घर में राधा कृष्ण की तस्वीर या फोटो जरूर रखें। क्योंकि राधा के बिना कृष्ण की पूजा अधूरी होती है। ऐसा करने से प्रेम संबंध बेहतर होंगे। साथ ही शादी में आ रही दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा।

10.जन्माष्टमी के दिन पूजा स्थान पर कौड़ियां रखें। इससे धन की प्राप्ति होगी।

Home / Dus Ka Dum / इन 10 चीजों के बिना अधूरी है श्रीकृष्ण की पूजा, जन्माष्टमी पर करें शामिल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो