नर्इ दिल्ली। अमरीका आैर चीन के बीच चले रहे ट्रेड वाॅर अब भी थमने का नाम लिया है। इस ट्रेड वार से दोनों देशों को हो रहे नुकसान के बाद भी चीन आैर अमरीका अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। चीन से आयात होने वाले 16 अरब डॉलर मूल्य के सामानों पर गुरुवार को नए अमरीका ने टैरिफ लागू कर दिए गए। इस कदम के जवाब में चीन ने भी इतनी ही राशि के अमरीकी सामानों पर अतिरिक्त शुल्क लगाए हैं। सीएनबीसी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, हालिया ट्रेड वाॅर में वृद्धि विश्व की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के अधिकारियों की वाशिंगटन में टैरिफ वार्ता पर बैठक के बीच हुई है। अमेरिका ने बुधवार-गुरुवार मध्य रात्रि 12.01 बजे चीन से आयातित उत्पादों पर अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क एकत्र करना शुरू कर दिया। शुल्क से प्रभावित होने वाले प्रमुख उत्पादों में सेमी कंडक्टर, रसायन, प्लास्टिक, मोटरबाइक व इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल हैं।