script2024 तक देश में होंगे दोगुने करोड़पति | Billionaire count is expected to double in India by 2024 | Patrika News
अर्थव्‍यवस्‍था

2024 तक देश में होंगे दोगुने करोड़पति

 2024 तक भारत अमरीका, चीन और रूस के बाद चौथे नंबर पर आ जाएगा। फिलहाल भारत सातवें नंबर पर है

Mar 10, 2015 / 02:12 pm

दिव्या सिंघल

rupee

rupee

मुंबई। आने वाले 10 सालों में भारत में करोड़पति लोगों की संख्या अभी की तुलना में दोगुनी हो जाएगी। एक नए अध्ययन से ये बात सामने आई है। इस अध्ययन के मुताबिक करोड़पतियों के बढ़ने से सबसे ज्यादा करोड़पति देशों की लिस्ट में भारत चौथे नंबर पर आ जाएगा।

Knight Frank Wealth Report 2015 के मुताबिक 2024 तक भारत में 136 लोगों के पास नेट वर्थ 1 बिलियन डॉलर या 6,200 करोड़ रूपए होंगे। ये संख्या अभी की संख्या 68 से बिल्कुल डबल है। कंपनी के चेयरमैन और एमडी Shishir Baijal ने कहा कि भारत में पूंजी निर्माण में तेजी की उम्मीद है।

उम्मीद की जा रही है कि 2024 तक भारत अमरीका, चीन और रूस के बाद चौथे नंबर पर आ जाएगा। फिलहाल भारत इस लिस्ट में सातवें नंबर पर है। वहीं पिछले हफ्ते रिलीज हुई 2015 की Forbes rich list के मुताबिक भारत पहले ही चौथे नंबर पर अमरीका, चीन और जर्मनी के बाद अपनी जगह बना चुका है।

Home / Business / Economy / 2024 तक देश में होंगे दोगुने करोड़पति

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो