चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ( NBS ) द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक पहली छमाही में चीन का सकल घरेलू उत्पाद सालाना आधार पर 6.3 फीसदी बढ़कर 45,090 अरब युआन ( करीब 6,560 अरब डॉलर ) की हो गई है। एनबीएस के प्रवक्ता माओ शेंगयोंग ने कहा, ''घरेलू एवं विदेशी मोर्चे पर अर्थव्यवस्था की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। वैश्विक अर्थव्यवस्था में नरमी आ रही है और बाह्य अस्थिरता एवं अनिश्चितताएं बढ़ रही हैं।''