कर्नाटक के पूर्व मंत्री रेड्डी भी हो चुके हैं गिरफ्तार
इससे पहले पिछले साल 11 नवंबर को कर्नाटक के पूर्व मंत्री जी जनार्दन रेड्डी को पोंजी घोटाले में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पोंजी घोटाला मामले में रेड्डी से पूछताछ की थी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) आलोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया था कि रेड्डी 10 नवंबर को केंद्रीय अपराध शाखा के कार्यालय पहुंचे थे। जिसके बाद उन्हें 11 नवंबर को गिरफ्तार किया गया था। सीसीबी ने इस मामले में रेड्डी के विश्वस्त सहायोगी अली खान को भी गिरफ्तार कर लिया था। वहीं दूसरी आेर रेड्डी ने उनके खिलाफ की गर्इ कार्रवार्इ को राजनीतिक साजिश का हिस्सा बताया था।
यह है पोंजी घोटाला
सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया ने पिछले साल आरोप लगाया था कि अलकेमिस्ट समूह के पूर्व अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक कथित तौर पर बेईमानी से 100 मिलियन डॉलर की राशि निकालकर देश छोड़ने की फिराक में हैं। र्इडी पहले से ही अलकेमिस्ट समूह के कथित पोंजी ऑपरेशन की जांच कर रहा था। कलकत्ता हाईकोर्ट में जमा करवाए अपने दस्तावेज में मार्केट वाचडॉग ने आरोप लगाया था कि केडी सिंह मुंबई बेस्ड परिवार के समूह की मदद से ग्रीस में संपत्ति खरीदने की कोशिश कर रहे हैं।