scriptदुनिया के इन रईसों के सामने नहीं टिकती इन देशों की जीडीपी | GDP of these countries is not in front of these nobles of the world | Patrika News
कारोबार

दुनिया के इन रईसों के सामने नहीं टिकती इन देशों की जीडीपी

दिनों पहले ब्लूमबर्ग ने एक रिपोर्ट जारी कर दुनिया के सबसे अमीर लोगों के बारे में बताया था। बिलियनर्स इंडेक्स के मुताबिक Amazon.com के फाउंडर जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं।

नई दिल्लीJul 21, 2018 / 03:55 pm

manish ranjan

srilanka

दुनिया के इन रईसों के सामने नहीं टीकती इन देशों की जीडीपी

नई दिल्ली। दिनों पहले ब्लूमबर्ग ने एक रिपोर्ट जारी कर दुनिया के सबसे अमीर लोगों के बारे में बताया था। बिलियनर्स इंडेक्स के मुताबिक Amazon.com के फाउंडर जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं। तो वहीं इक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स दूसरे और वॉरेन बफेट दुनिया के तीसरे सबसे अमीर आदमी हैं। जाहिर-सी बात है की ये लोगों दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं तो इनके पास सबसे ज्यादा दौलत होगी। लेकिन क्या आप जानते है की इन लोगो के पास जो दौलत है वो कई देशों की जीडीपी से भी ज्यादा हैं। आज हम आपको ऐसे ही दस रईसों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कुल संपत्ति किस देश की जीडीपी से भी ज्यादा है।

जेफ बेजोस की संपत्ति के सामने अंगोला देश की जीडीपी भी कम

अगर अब दुनिया के सबसे अमीर शख्स की संपत्ति के बारे में बात करे तो अमेजन डॉट कॉम के फाउंडर जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 150 बिलियन डॉलर हैं। जो की अंगोला देश की कुल जीडीपी से भी ज्यादा है। जेफ बेजोस की कुल संपत्ति 150 बिलियन डॉलर हैं जबकि अंगोला जीडीपी 119.43 बिलियन डॉलर हैं। दूसरे सबसे अमीर शख्स यानी की बिल गेट्स की कुल संपत्ति 95.5 बिलियन डॉलर हैं। इस संपत्ति के साथ बिल गेट्स दूसरे सबसे बड़े अमीर शख्स हैं। श्रीलंका की कुल जीडीपी 93.45 बिलियन डॉलर हैं जो की बिल गेट्स की कुल संपत्ति से कम हैं।
ज़करबर्ग की संपत्ति म्यामार की जीडीपी से ज्यादा

वॉरेन बफेट की कुल संपत्ति 83 बिलियन डॉलर हैं जो की ग्वाटेमाला की कुल जीडीपी यानी की 82.36 बिलियन डॉलर से ज्यादा हैं। तो वहीं फेसबुक के सह-संस्थापक मार्क ज़करबर्ग की कुल संपत्ति 80 बिलियन डॉलर है जो म्यामार की जीडीपी से ज्यादा हैं। म्यामार की जीडीपी 69.32 बिलियन डॉलर हैं। कार्लास स्लिम की कुल संपत्ति 66.26 बिलियन डॉलर है जबकि कोस्टा रीका की जीडीपी 61.28 बिलियन डॉलर है। माइकल ब्लूमबर्ग की कुल संपत्ति 52.8 बिलियन डॉलर है जबकि घाना की जीडीपी 51.62 बिलियन डॉलर है।

 

डेविड कोच की संपत्ति लीबीया देश की जीडीपी से ज्यादा

लैरी एलिसन 59.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक है जबकि लेबनान की कुल जीडीपी सिर्फ 53.63बिलियन डॉलर ही हैं। आमान्सियो आर्टेगा 74.3 बिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक है और लग्जमबर्ग की जीडीपी72.46 बिलियन डॉलर है। इतना ही नहीं चाल्स कोच के पास 51 बिलियन डॉलर की संपत्ति है जबकि ट्यूनीशिया की कुल जीडीपी 40.3बिलियन डॉलर ही हैं। डेविड कोच के पास 51 बिलियन डॉलर की संपत्ति है जबकि लीबीया की जीडीपी सिर्फ 43.64 बिलियन डॉलर ही हैं।

Home / Business / दुनिया के इन रईसों के सामने नहीं टिकती इन देशों की जीडीपी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो