script2019-20 तक एशिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला देश बनेगा भारत : एशियाई विकास बैंक | Indian economy fastest growing economy says by ADB | Patrika News
अर्थव्‍यवस्‍था

2019-20 तक एशिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला देश बनेगा भारत : एशियाई विकास बैंक

भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। यह बात तो तभी साबित हो गई थी जब विश्व बैंक ने जारी रिपोर्ट में कहा था की भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं।

Jul 21, 2018 / 09:52 am

manish ranjan

bank

2019-20 तक एशिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला देश बनेगा भारत : एशियाई विकास बैंक

नई दिल्ली। भारत की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है। यह बात तो तभी साबित हो गई थी जब विश्व बैंक ने जारी रिपोर्ट में कहा था की भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं। तो वहीं अब एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने आज कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बन रहा है भारत। एशियाई विकास बैंक का यह भी कहना है की 2019- 20 तक भारत चीन को पीछे छोड़कर दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बन जाएगा।

2019- 20 तक भारत चीन को छोड़ेगा पीछे

एशियाई विकास परिदृश्य के एक परिशिष्ट में कहा गया है कि भारत में निजी निवेश बढ़ने से विकास दर की गति में तेजी हो रही हैं। एडीबी की रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण एशिया सबसे तेजी विकास कर रहा हैं। एशिया के जो देश सबसे तेजी से विकास कर रहे हैं उनमें से सबसे आगे भारत हैं। चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 7.3 प्रतिशत रहेगी, जो अगले वित्त वर्ष में बढ़कर 7.6 प्रतिशत पर पहुंच जाएगी।
तेजी से विकास कर रहा एशिया

एशियाई विकास बैंक (एडीबी) का यह भी कहना है की भारत में सार्वजनिक खर्च बढ़ा हैं। भारत के पास न सिर्फ विकास करने की क्षमता बल्कि भारत क्षमता को बेहतर इस्तेमाल करना भी जानता हैं। इतना ही नहीं एशियाई विकास बैंक ने अपनी रिपोर्ट में यह भी कहा भारत की अगुवाई में दक्षिण एशिया सबसे तेजी से बढ़ता आर्थिक क्षेत्र रहेगा। हालांकि, एशिया प्रशांत क्षेत्र में व्यापार को लेकर नया तनाव पैदा हुआ है, लेकिन इसके बावजूद दक्षिण एशियाई क्षेत्र की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ेगी।
पाकिस्तान का नहीं है नाम

तो वहीं अगर बात 10 सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था की हो या 15 सबसे ताकतवर देशों की भारत का सबसे बड़ा दुश्मन पाकिस्तान इन लिस्टों मे दूर-दूर तक कहीं नहीं हैं। जबकि भारत चीन यानी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था को टक्कर देने के लिए तैयार हैं।

Home / Business / Economy / 2019-20 तक एशिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला देश बनेगा भारत : एशियाई विकास बैंक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो