scriptतानाशाह किम जोंग उन तलाश रहा अपनी बहन के लिए दूल्हा, दहेज में मिलेंगे 1000 करोड़ रुपए | Kim Jong un searches groom for his sister | Patrika News
कारोबार

तानाशाह किम जोंग उन तलाश रहा अपनी बहन के लिए दूल्हा, दहेज में मिलेंगे 1000 करोड़ रुपए

दुनियाभर में तानाशाह के रूप में मशहूर उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन इस बार अपनी बहन किम यो जोंग के कारण चर्चा में हैं।

नई दिल्लीDec 03, 2018 / 02:00 pm

Manoj Kumar

Kim Jong UN

ईशा अंबानी से ज्यादा अमीर और खूबसूरत है यह लड़की, शादी करने वाले लड़के को मिलेंगे इतने हजार करोड़ रुपए

नई दिल्ली। दुनियाभर में तानाशाह के रूप में मशहूर उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग उन अपनी उलूल-जूलूल हरकतों के लिए सुर्खियों में रहते हैं। इसके लिए दुनियाभर में उनकी आलोचना भी होती है। लेकिन इस बार वह एक खास वजह से चर्चा में हैं और वो वजह है उनकी बहन किम यो जोंग। दरअसल, किम जोंग उन अपनी बहन किम यो जोंग की शादी करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने दूल्हे की तलाश शुरू कर दी है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, किम जोंग उन ने अपनी बहन से शादी करने वाले लड़के को हजारों करोड़ रुपए का दहेज देने का एेलान किया है। लेकिन इसके लिए तानाशाह किम जोंग ने कुछ शर्तें भी रखी हैं। आइए आपको बताते हैं कि किम जोंग उन ने दूल्हे के लिए कौन-कौन सी शर्तें रखी हैं….
ये हैं किम जोंग उन की शर्तें

– उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन अपनी बहन के लिए एेसे दूल्हे की तलाश में हैं जो ग्रेजुएट हो।

– लड़के के चेहरे पर किसी भी प्रकार का निशान नहीं होना चाहिए।
– लड़के की लंबाई 5 फिट 10 इंच से ज्यादा नहीं होनी चाहिए।

– किम यो जोंग से शादी करने वाले लड़के का कभी कोई अफेयर न रहा हो।

– लड़के का वजन भी 75 किलो से कम नहीं होना चाहिए।
– लड़के के सिक्स पैक एब्स भी होने चाहिए।

दहेज में मिलेंगे इतने रुपए

किम यो जोंग उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की इकलौती बहन हैं। वह इस समय उत्तर कोरिया प्रशासन में महत्वपूर्ण पद संभाल रही हैं। किम जोंग अपनी बहन की शादी धूमधाम से करना चाहते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, किम जोंग अपनी बहन से शादी करने वाले लड़के को करीब 1000 करोड़ रुपए और सोने की एक कार दहेज में देंगे। इसके अलावा बारात में शामिल होने वाले सभी बारातियों को सोने का एक-एक सिक्का देंगे। दरअसल, किम जोंग उन चाहते हैं कि शादी के बाद उनकी बहन को किसी प्रकार की तकलीफ न हो, इसीलिए उन्होंने यह शर्तें रखी हैं।

Home / Business / तानाशाह किम जोंग उन तलाश रहा अपनी बहन के लिए दूल्हा, दहेज में मिलेंगे 1000 करोड़ रुपए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो