55 हजार करोड़ का हो सकता है नुकसान
उन्होंने कहा कि जब मदद की बात आती है, तो हम ब्याज दर को नहीं देखते हैं। केंद्र को अब बात करना बंद कर काम करना चाहिए। अगर हम उधार ले रहे हैं, तो हम अपने लोगों को सब कुछ दे रहे हैं। अन्य राज्य उस तरह लोगों की मदद नहीं कर रहे हैं जिस तरह से हम कर रहे हैं। केंद्र को वह देना होगा जो हमारा है और अप्रैल के अंत तक नुकसान लगभग 55 हजार करोड़ रुपए का होगा। वे आरबीआई से अच्छी तरह से उधार ले सकते हैं और हमें दे सकते हैं।