29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AP Board Exam 2021 Postponed: एपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं स्थगित, इंटर की 9 मई से शुरू होनी थी परीक्षा

AP Board Intermediate Exam 2021 Postponed: आंध्र प्रदेश सरकार ने उच्च न्यायालय की सलाह पर इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा कर दी है। शिक्षा मंत्री ए. सुरेश ने बताया कि कोरोना की स्थिति सामान्य होने तक परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 4 May 2021, 7:28 AM IST

CBSE Board Exams 2021.jpg

CBSE Board Exams 2021

AP Board Intermediate Exam 2021 Postponed: आंध्र प्रदेश सरकार ने उच्च न्यायालय की सलाह पर इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को स्थगित करने की घोषणा कर दी है। शिक्षा मंत्री ए. सुरेश ने बताया कि कोरोना की स्थिति सामान्य होने तक परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। उच्च न्यायालय ने कोविड-19 के चलते इंटर की परीक्षा आयोजित कराने के फैसले पर सरकार को पुन:विचार करने के लिए सलाह दी थी। स्थिति सामान्य होने पर AP Board Intermediate Exam 2021 Revised Date sheet जारी की जाएगी। बारहवीं बोर्ड परीक्षाओं का आयोजन 9 मई से होने वाला था।

Read More: त्रिपुरा बोर्ड की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाएं स्थगित, जल्द जारी होगा संशोधित शेड्यूल

AP Board Intermediate Exam 2021 Admit Card
आंध्र प्रदेश बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी कर दिए थे। परीक्षा आयोजन की पूरी तैयारियां कर ली गई थी। बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड जारी किए जाने के साथ ही विद्यार्थियों ने और अभिभावकों ने विरोध करना शुरू कर दिया था। राजनैतिक दल भी परीक्षाएं स्थगित करने की मांग करने लगे थे। कोरोना पर नियंत्रण की स्थिति में नया एग्जाम शेड्यूल जारी किया जाएगा। परीक्षाएं फिलहाल अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई हैं।

Read More: सीबीएसई की दसवीं बोर्ड कक्षा के नतीजे 20 जून को होंगे जारी, यहां पढ़ें

TDP Demands Govt To Postpone Exam 2021
कोरोना महामारी के चलते देश में जहां कुछ राज्यों ने लॉकडाउन तक की घोषणा कर दी हैं, वहीं आंध्र प्रदेश बोर्ड ने परीक्षाओं के आयोजन की पूरी तैयारियां कर ली थी। बोर्ड ने 29 अप्रैल को AP Intermediate Exam 2021 Admit Card भी जारी कर दिए थे। लेकिन पूर्व मंत्री और तेलुगु देशम पार्टी के नेता सोमीरेड्डी चंद्रमोहन रेड्डी ने गुरुवार को आंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी सरकार से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं को स्थगित करने की मांग की थी। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर से देश भर में संकट की स्थिति पैदा हो गई है, इसके चलते पूर्व मंत्री का कहना था कि अगले एक महीने तक के लिए बोर्ड परीक्षाएं स्थगित की जाए।


Web Title: AP Board Intermediate Exam 2021 Postponed Amid Covid-19 Surge

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग