scriptBIEAP जल्द जारी करेगा AP Inter 1st, 2nd year Result 2019 : यहां पढ़ें | AP Inter 1st, 2nd year Result 2019 declared date | Patrika News
शिक्षा

BIEAP जल्द जारी करेगा AP Inter 1st, 2nd year Result 2019 : यहां पढ़ें

BIEAP Inter 1st, 2nd year Result 2019

जयपुरApr 10, 2019 / 01:53 pm

Deovrat Singh

BIEAP Inter 1st, 2nd year Result 2019

BIEAP Inter 1st, 2nd year Result 2019

BIEAP Inter 1st, 2nd year Result 2019 : आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन (APBIE) इसी महीने 12 अप्रैल को एपी बोर्ड इंटरमीडिएट प्रथम-वर्ष और 2-वर्ष वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा करेगा। जिन विद्यार्थियों ने परीक्षा में उपस्थिति दर्ज करवाई थी, वे अपना परिणाम BIEAP की आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकेंगे।
आंध्र प्रदेश बोर्ड ऑफ इंटरमीडिएट एजुकेशन ने एक अधिसूचना जारी की थी जिसमें कहा गया था, माननीय सचिव इंटरमीडिएट प्रथम और द्वितीय वर्ष के परिणाम 12 अप्रैल को सुबह 11 बजे कॉन्फ्रेंस हॉल अमरावती में जारी करेंगे। जो छात्र एपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2019 के लिए उपस्थित हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – bieap.gov.in – पर जा सकते हैं, ताकि परिणाम की जांच और डाउनलोड कर सके।
बात पिछले वर्ष की करें तो आंध्र प्रदेश इंटरमीडिएट एजुकेशन बोर्ड ने 13 अप्रैल को इंटरमीडिएट प्रथम और द्वितीय वर्ष का परीक्षा परिणाम घोषित किया था।

BIEAP Inter 1st, 2nd year Result 2019
विद्यार्थी अपना परिणाम देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट BIEAP – bieap.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद होम पेज पर दिए गए एपी इंटरमीडिएट 1st Year और 2nd Year के परिणाम के लिंक पर क्लिक करें। क्लिक करने के साथ ही आपको नई टैब में भेजा जाएगा। यहाँ विद्यार्थी को मांगी गई जानकारी भरकर सबमिट करना होगा। सबमिट करने के साथ ही परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।

Home / Education News / BIEAP जल्द जारी करेगा AP Inter 1st, 2nd year Result 2019 : यहां पढ़ें

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो