scriptCovid-19 Effect : 13 अप्रैल तक दिल्ली विश्वविद्यालय की सभी ऑफलाइन गतिविधियां रद्द | Covid-19 Effect : DU suspends offline activities till April 13 | Patrika News
शिक्षा

Covid-19 Effect : 13 अप्रैल तक दिल्ली विश्वविद्यालय की सभी ऑफलाइन गतिविधियां रद्द

Covid-19 Effect : कोरोना वायरस संक्रमण में आई तेजी को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय ( Delhi University ) ने 13 अप्रैल तक सभी ऑफलाइन गतिविधियों पर रोक लगा दी है। साथ ही नई गाइडलाइन ( New Guideline ) जारी कर छात्रों और कर्मचारियों को घर व हॉस्टल से बाहर नहीं निकलने की अपील भी की है।

नई दिल्लीApr 07, 2021 / 09:52 pm

Dhirendra

du campus
COVID-19 Effect : देशभर में कोरोना पूरी तरह से बेकाबू है। इस बीच देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण की तेज रफ्तार को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय ( Delhi University ) प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। डीयू प्रशासन ने 13 अप्रैल तक सभी ऑफलाइन गतिविधियों को रद्द कर दिया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने यह फैसला छात्रों और कर्मचारियों की सुरक्षा के मद्देनजर लिया है।
यह भी पढ़ें

UP Board exam 2021: 10वीं और 12वीं परीक्षाओं की नई तारीखों का ऐलान, आठ मई को होंगे एग्जाम

गाइडलाइन जारी

नए सिरे से कोरोना लहर को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन अपने सभी संबद्ध कॉलेजों को कोविड-19 ( Covid-19 ) दिशानिर्देशों का एक नया सेट ( New Guideline ) भी जारी किया गया है। ऐहतियात के तौर पर दिल्ली विश्वविद्यालय ने कला संकाय, छात्रावास, साइंस फैकल्टी के अंदर प्रवेश पर रोक लगा दिया है। कोरोना महामारी की वजह से किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की इजाजत नहीं है।
यह भी पढ़ें

Pariksha Pe Charcha 2021 : पीएम मोदी ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर छात्रों को दिया सफलता का मंत्र

फैसले की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड

डीयू प्रशासन ने सभी छात्रों और कर्मचारियों को इस सप्ताह विश्वविद्यालय द्वारा जारी किए गए नए दिशानिर्देशों का पालन करने को कहा है। दिशानिर्देशों की सूची दिल्ली विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट du.ac.in पर अपलोड की गई है। विश्वविद्यालय के छात्र व कर्मचारी वेबसाइट पर जाकर पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें

IGNOU B.ED 2021: इग्नू बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड

डीयू के नए दिशानिर्देश में सभी छात्रों को सलाह दी गई है कि वे घर या छात्रावास में रहें और अपने शैक्षणिक कार्य के लिए पुस्तकालयों, प्रयोगशाला में जाने से बचें। कोरोना वायरस का संक्रमण कम होते ही ऑफलाइन गतिविधियां फिर से चालू कर दिया जाएगा।
बता दें कि कोरोना कहर को देखते हुए जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय प्रशासन ने भी सभी छात्रों और कर्मचारियों को नए दिशानिर्देश जारी किए हैं।

Home / Education News / Covid-19 Effect : 13 अप्रैल तक दिल्ली विश्वविद्यालय की सभी ऑफलाइन गतिविधियां रद्द

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो