Delhi University admissions 2020 : दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) ने विभिन्न कोर्सेस में एडमिशन लेने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को आगे बढ़ा दिया है। डीयू रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 4 जुलाई को खत्म होनी थी, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे 18 जुलाई, 2020 तक बढ़ा दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक एडमिशन के लिए अप्लाई नहीं किया है, वे यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। यूनिवर्सिटी ने दावा किया है कि सीबीएसई क्लास 12 परीक्षा का रिजल्ट जारी होने में देरी और जेईई और नीट परीक्षा स्थगित होने पर रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख को आगे बढ़ाया गया है।