scriptExam Guide: इन सवालों से जांचे अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी | Exam Guide GK exam mock test paper in hindi | Patrika News
शिक्षा

Exam Guide: इन सवालों से जांचे अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

जयपुरMay 21, 2019 / 04:52 pm

सुनील शर्मा

Education,interview,exam,online test,rojgar samachar,interview tips,online exam,Mock Test,general knowledge,GK,interview questions,jobs in hindi,rojgar,competition exam,mock test paper,sarkari job,que

Online General Knowledge Mock Test Exam Guide

यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के उत्तर पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) – भारतीय पहलवान बजरंग पूनिया ने हाल ही रूस में खेले गए अली अलीयेव टूर्नामेंट में कौन-सा पदक जीता है?
(अ) स्वर्ण पदक
(ब) रजत पदक
(स) कांस्य पदक
(द) इनमें से कोई नहीं

प्रश्न (2) – हाल ही में किस देश में 4500 वर्ष पुरानी दो गुंबदों की खोज की गई है जिसमें अवशेष एवं कुछ पुरातन कलाकृतियां प्राप्त हुई हैं?
(अ) भारत
(ब) मिस्र
(स) म्यांमार
(द) सूडान

प्रश्न (3) – रात में लडऩे की क्षमता से लैस कौन-से टैंक को भारत ने रूस से खरीदने हेतु समझौता किया है?
(अ) टी-90 अर्जुन
(ब) टी-90 पांडव
(स) टी-90 भीम
(द) टी-90 भीष्म

प्रश्न (4) – अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने अमरीका और किस देश के बीच हालिया तनाव की स्थिति को दुनिया की अर्थव्यस्था के लिए खतरनाक बताया है?
(अ) नेपाल
(ब) भारत
(स) चीन
(द) पाकिस्तान

प्रश्न (5) – शेरशाह का मकबरा कहां है?
(अ) काबुल
(ब) सिकंदरा
(स) रंगून
(द) सासाराम

प्रश्न (6) – उपनिषद काल के राजा अश्वपति कहां के शासक थे?
(अ) विदेह
(ब) केकय
(स) काशी
(द) पांचाल

प्रश्न (7) – स्वतंत्रता संग्राम में गांधीजी ने किसान आंदोलन प्रारंभ किया था-
(अ) साबरमती से
(ब) बारदोली से
(स) चम्पारण से
(द) बिजौलिया से

प्रश्न (8) – निम्न में विद्युत का सबसे अच्छा चालक है?
(अ) सिलिकॉन
(ब) सिरामिक
(स) कॉपर
(द) लोहा

प्रश्न (9) – मानव शरीर में सबसे अधिक मात्रा में कौन-सा तत्व पाया जाता है?
(अ) ऑक्सीजन
(ब) कार्बन
(स) नाइट्रोजन
(द) हाइड्रोजन

प्रश्न (10) – ‘चारगाहों का स्वर्ग’ किस देश को कहा जाता है?
(अ) अमरीका
(ब) ब्रिटेन
(स) जर्मनी
(द) न्यूजीलैंड

उत्तरमाला: 1. (अ), 2. (ब), 3. (द), 4. (स), 5. (द), 6. (ब), 7. (स), 8. (स), 9. (अ), 10. (द)

Home / Education News / Exam Guide: इन सवालों से जांचे अपनी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो