scriptExam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी | exam guide: gk exam mock test paper in hindi | Patrika News
शिक्षा

Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं।

जयपुरFeb 29, 2020 / 07:14 pm

सुनील शर्मा

Exam Guide: सवालों से न घबराएं, ऑनलाइन टेस्ट से जानें परीक्षा की तैयारी

exam guide

Exam Guide: यदि आप Govt. Jobs के लिए अप्लाई कर रहे हैं तो आप सामान्य ज्ञान (General Knowledge) के इस मॉक टेस्ट पेपर द्वारा अपनी तैयारियां जांच सकते हैं। सभी प्रश्नों के रिजल्ट्स पोस्ट के अंत में दिए गए हैं। दिखने में ये सवाल कई बार मुश्किल लग सकते हैं परन्तु याद करने में ये अत्यन्त आसान हैं-

प्रश्न (1) – किस राज्य द्वारा हाल ही नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाएं प्रदान करने के लिए ‘जनसेवक’ नामक योजना आरंभ की गई है?
(अ) तमिलनाडु
(ब) कर्नाटक
(स) केरल
(द) ओडिशा

प्रश्न (2) – केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय ने श्रमिकों व रोजगार प्रदाताओं की शिकायतों के निवारण हेतु किस नाम से एक पोर्टल लॉन्च किया है?
(अ) संतुष्ट पोर्टल
(ब) मुहिम पोर्टल
(स) सुनवाई पोर्टल
(द) जागरूक पोर्टल

प्रश्न (3) – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संसद में की गई घोषणा के अनुसार राम मंदिर ट्रस्ट का नाम क्या रखा गया है?
(अ) श्री राम सेवा समिति
(ब) श्री राम जन्मभूमि कल्याण समिति
(स) श्री राम मंदिर सेवा ट्रस्ट
(द) श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र

प्रश्न (4) – किस दक्षिण एशियाई देश ने ‘क्लासिक स्वाइन फीवर’ को नियंत्रित करने के लिए नया टीका विकसित किया है?
(अ) पाकिस्तान
(ब) म्यांमार
(स) भारत
(द) अफगानिस्तान

प्रश्न (5) – निम्न पंक्ति किसके लिए प्रसिद्ध है? ‘चूंडावत मांगे सैनानी, सर काट दे दियो क्षत्राणी’
(अ) सलह कंवर
(ब) आनंद कंवर
(स) रूप कंवर
(द) विजय कंवर

प्रश्न (6) – खाद्यान्नों की कृषि सर्वप्रथम प्रारंभ हुई थी-
(अ) नव-पाषाण काल में
(ब) मध्य-पाषाण काल में
(स) पुरा-पाषाण काल में
(द) प्रोटो-ऐतिहासिक काल में

प्रश्न (7) – भारतीय संविधान सभा के पहले अध्यक्ष कौन थे?
(अ) डॉ. के.एन.कटजू
(ब) डॉ. बी.आर.अम्बेडकर
(स) डॉ. राजेन्द्र प्रसाद
(द) सी. राजगोपालचारी

प्रश्न (8) – भारत में कौन-सी पर्वत श्रेणी केवल एक ही राज्य में फैली है?
(अ) अरावली
(ब) सतपुड़ा
(स) अजंता
(द) सह्याद्रि

प्रश्न (9) – नेट के उपयोग की गति को किसमें परिभाषित किया जाता है?
(अ) केबीपीएस
(ब) जीबी
(स) एमबीपीएस
(द) एमबी

प्रश्न (10) – निम्नलिखित नृत्यों में से किस एक में एकल नृत्य होता है?
(अ) मणिपुरी
(ब) कुचिपुड़ी
(स) मोहिनीअट्टम
(द) ओडिसी

उत्तरमाला: 1. (ब), 2. (अ), 3. (द), 4. (स), 5. (अ), 6. (अ), 7. (स), 8. (स), 9. (अ), 10. (स)

Home / Education News / Exam Guide: इस टेस्ट से चेक करें अपने GK एग्जाम की तैयारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो