scriptGate Admit Card 2020: आज होंगे जारी, ऐसा होगा एग्जाम पेपर | Gate Admit Card 2020: to be released on gate.iitd.ac.in | Patrika News
शिक्षा

Gate Admit Card 2020: आज होंगे जारी, ऐसा होगा एग्जाम पेपर

Gate Admit Card 2020: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) आज Gate Admit Card 2020 रिलीज करने जा रहा है।

जयपुरJan 03, 2020 / 05:08 pm

सुनील शर्मा

GATE exam, GATE, exam date, GATE 2020, GATE 2020 Admit Card, gate 2020 admit card download, iit delhi, indian institute of technology, indian institute of technology delhi, आईआईटी दिल्ली, ग्रेजुएट एप्टीट्यूट टेस्ट इन इंजीनियरिंग, Gate Admit Card 2020

Gate Admit Card 2020

GATE Admit Card 2020: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) आज GATE Admit Card 2020 रिलीज करने जा रहा है। एडमिट कार्ड IIT की आधिकारिक वेबसाइट http://gate.iitd.ac.in/ पर जारी किया जाएगा जहां से छात्र इसे डाउनलोड कर उसका प्रिंट ले सकेंगे। यहां यह ध्यान देने योग्य तथ्य है कि जिन छात्रों के आवेदन स्वीकार कर लिए गए हैं, केवल उन्हीं के एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, अन्य के नहीं। इसके साथ ही वेबसाइट पर परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश तथा अन्य जानकारी के लिए भी सूचना जारी की गई है। इस सूचना को http://gate.iitd.ac.in/eschedule.php पर देखा जा सकता है।

ये हैं GATE exam Schedule 2020
GATE Exam अगले माह की 1, 2, 8 और 9 तारीख को आयोजित किया जाएगा। एग्जाम दो शिफ्ट्स में होगा, प्रथम शिफ्ट का एग्जाम सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक होगी तथा दूसरी शिफ्ट का एग्जाम दोपहर 2.30 बजे से शाम 5.30 तक लिया जाएगा। इस दौरान 25 विषयों की ऑनलाइन परीक्षा होगी। एग्जाम शेड्यूल अधिक विस्तार से देखने के लिए http://gate.iitd.ac.in/eschedule.php को विजिट करें। उल्लेखनीय है कि इस साल लगभग 8 लाख 60 हजार उम्मीदवारों ने प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन किया है।

ऐसा होगा पेपर
सभी एग्जाम पेपर्स में 100 अंकों के कुल 65 प्रश्न होंगे, जिनमें से 15 अंकों के 10 प्रश्न जनरल एप्टीट्यूड (GA) से होंगे, जो भाषा और विश्लेषणात्मक कौशल का परीक्षण करने के लिए हैं। एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग भी होगी। परीक्षा का रिजल्ट 20 मार्च 2020 को जारी किया जाएगा।

Home / Education News / Gate Admit Card 2020: आज होंगे जारी, ऐसा होगा एग्जाम पेपर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो