scriptBihar BSTET 2019 Result: जानिए कब जारी होंगे बिहार एसटीईटी के परिणाम, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स | How To Check Bihar STET Result 2019 | Patrika News

Bihar BSTET 2019 Result: जानिए कब जारी होंगे बिहार एसटीईटी के परिणाम, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

Published: Mar 06, 2021 10:54:10 pm

Submitted by:

Deovrat Singh

Bihar STET Result 2019:
हाईकोर्ट ने बिहार बोर्ड को एसटीईटी का परिणाम घोषित करने आदेश दिया है।
इससे सूबे में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।

teachers

Negligence in promotion of teachers

Bihar STET Result 2019: पटना हाईकोर्ट ने बिहार बोर्ड को एसटीईटी का परिणाम घोषित करने आदेश दिया है। इससे सूबे में माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।

परिणाम घोषित होने के बाद राज्य सरकार नियोजन का शेड्यूल बनाएगी। उसके बाद जिलावार नियोजन प्रक्रिया शुरू होगी। नियोजन इकाइयां रोस्टर और मेधा के अनुसार रिक्त सीटों पर मेरिट सूची बनाएगी। प्रदेश के माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 37 हजार 335 शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। गुरुवार को हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए बोर्ड की ऑनलाइन परीक्षा को सही करार दिया। साथ ही ऑनलाइन एसटीईटी के परिणाम घोषित करने को हरी झंडी दे दी। हालांकि कोर्ट ने राज्य सरकार और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति को भविष्य में एसटीईटी के लिए सिलेबस बनाने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें

एचपीसीएल में इंजीनियर के पदों पर निकली भर्ती, फटाफट करें अप्लाई

यह भी पढ़ें

शिक्षक के 1894 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, फटाफट करें अप्लाई

दायर याचिका में याचिकाकर्ता ने दो बिंदुओं पर Bihar STET की पुन: परीक्षा को चुनौती दी थी। इस याचिका में पहला ऑनलाइन परीक्षा के बारे में था और दूसरा परीक्षा के पाठ्यक्रम तय नहीं होने के बारे में था। न्यायमूर्ति एहसानुद्दीन इमानुल्लाह की एकल पीठ ने आदित्य प्रकाश और अन्य द्वारा दायर रिट याचिका को खारिज कर दिया और मामले में कोई कानूनी हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया गया है। न्यायालय ने आगे राज्य सरकार और बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) को भविष्य में Bihar STET का पाठ्यक्रम तैयार करने का निर्देश दिया है। साथ ही ऑनलाइन परीक्षा (Bihar STET Result 2019) को भी बरकरार रखा और उसका रिजल्ट (Bihar STET Result 2019) घोषित करने का आदेश भी दिया है।

यह भी पढ़ें

विभिन्न विभागों में निकली बंपर नौकरियां, जानिए पात्रता सहित पूरी डिटेल्स

यह भी पढ़ें

प्रोजेक्ट मैनेजर और अन्य के पदों पर निकली भर्ती, जल्द शुरू होंगे आवेदन


Bihar STET Result 2019 जारी होने के बाद माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में लगभग 37 हजार शिक्षकों की भर्ती का रास्ता साफ हो जाएगा। राज्य में 9 से 21 सितंबर, 2020 तक परीक्षा (Bihar STET Result 2019) आयोजित की गई थी और आंसर की (Bihar STET Answer Key 2019) 18 अक्टूबर, 2020 को जारी की गई थी। इसके अलावा उम्मीदवार इससे संबंधित अधिक जानकारी BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो