
UP Teacher Bharti 2021: उत्तर प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों में 1894 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रधानाध्यापक के 390 और सहायक अध्यापकों के 1504 पदों पर भर्ती के इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आज यानि 3 मार्च से आवेदन कर सकते हैं। जो उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट https://updeled.gov.in/ पर जाकर पूरी जानकारी ले सकते हैं। लिखित परीक्षा 18 अप्रैल को आयोजित होगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 मार्च 2021 निर्धारित की गई है। परीक्षा के परिणाम 18 मई को घोषित कर दिए जाएंगे।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पहली बार एडेड जूनियर हाईस्कूलों में शिक्षक भर्ती की जा रही है। एडेड स्कूलों के लिए होनी वाली भर्ती परीक्षा वस्तुनिष्ठ, बहुविकल्पीय और ओएमआर शीट पर आधारित होगी। यूपी टीईटी 2020 का आयोजन इस परीक्षा के बाद ही किया जाएगा। विशेष सचिव आरवी सिंह ने प्रश्नपत्रों का पाठ्यक्रम भी निर्धारित कर दिया है। वहीं प्रधानाध्यापक पद के लिए उम्मीदवार के पास पांच वर्ष का अध्यापन अनुभव होना चाहिए।
रिक्तियों का विवरण
कुल पदों की संख्या - 1894
प्रधानाध्याक - 390 पद
सहायक अध्यापक - 1504 पद
महत्वपूर्ण तिथियां
भर्ती का नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि - 18 फरवरी 2021
आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 03 मार्च 2021
आवेदन करने की अंतिम तिथि - 17 मार्च 2021
आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि - 18 मार्च 2021
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि - 5 अप्रैल 2021
लिखित परीक्षा की तिथि - 18 अप्रैल 2021
रिजल्ट जारी होने की तिथि - 18 मई 2021
शैक्षणिक योग्यता
सहायक अध्यापक एवं प्रधानाध्यापक के पदों के लिए आवेदक के पास स्नातक के साथ बीएड, बीटीसी अथवा एनसीटीई की ओर से मान्य प्रशिक्षण प्रमाण पत्र होना चाहिए। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) भी उत्तीर्ण होना जरुरी है। आवेदन के लिए आयु का निर्धारण बेसिक शिक्षा नियमावली के आधार पर तय किया जाएगा।
शिक्षक भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी 16 अप्रैल को जारी की जाएगी और इस पर आपत्तियां 20 अप्रैल तक ली जाएगी। आपत्तियों का निराकरण चार मई तक किया जाएगा। उत्तरमाला सात मई तक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी। परीक्षा नियामक प्राधिकारी इसके लिए लिखित परीक्षा कराएगा। सहायक अध्यापक के पद के लिए एक प्रश्नपत्र और प्रधानाध्यापक को दो पेपर देने होंगे।
परीक्षा अवधि
सचिव परीक्षा नियामक की ओर से प्रधानाध्यापक एवं सहायक अध्यापक पदों पर भर्ती के लिए 150 अंकों की लिखित परीक्षा होगी। परीक्षा की अवधि 2.30 घंटे की होगी, इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त बेसिक स्कूल अध्यापकों की भर्ती सेवा नियमावली के 2019 के अनुसार भर्ती परीक्षा का कटऑफ सामान्य वर्ग के लिए 65 फीसदी और आरक्षित श्रेणी के लिए 60 फीसदी रखा गया है।
Published on:
3 Mar 2021, 1:54 PM IST
बड़ी खबरें
View Allजॉब्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.