scriptDU PG 2nd Merit List 2020 जारी, पीजी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट यहां से करें चेक | How To Check DU PG 2nd Merit List 2020 | Patrika News
शिक्षा

DU PG 2nd Merit List 2020 जारी, पीजी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट यहां से करें चेक

DU PG 2nd Merit List 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय ने पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी दूसरी एडमिशन लिस्ट…

जयपुरNov 27, 2020 / 09:46 am

Deovrat Singh

DU admissions 2019

DU admissions 2019

DU PG 2nd Merit List 2020: दिल्ली विश्वविद्यालय ने पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी दूसरी एडमिशन लिस्ट आफिशियल वेबसाइट, du.ac.in पर देख सकते हैं। जिन विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2020-21 के लिए पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सेस के लिए आवेदन किया है और दूसरे एडमिशन लिस्ट का इंतजार कर रहे हैं, वे डीयू की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करके मेरिट लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं।
Click Here For Download DU PG 2nd Merit List 2020

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने डीयू पीजी प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया था। विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए मेरिट लिस्ट अलग-अलग जारी की गयी है। वहीं, दिल्ली विश्वविद्यालय ने पहली मेरिट लिस्ट 18 नवंबर 2020 को जारी की थी। दिल्ली विश्वविद्यालय में पीजी एडमिशन 2020 के अंतर्गत कुल 54 पीजी कोर्सेस के लिए प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है।

How To Check DU PG 2nd Merit List 2020
स्टूडेंट्स को अपना नाम सेकेंड एडमिशन लिस्ट में चेक करने के लिए विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट, du.ac.in पर जाना होगा। इसके बाद होम पेज पर दिए गए ‘सेकेंड एडमिशन लिस्ट 2020 – पोस्ट ग्रेजुएशन के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद नये पेज पर अपने सम्बन्धित कोर्स के लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद मेरिट लिस्ट पीडीएफ फॉर्मेट में ओपेन होगी। स्टूडेंट्स अपना इस पीडीएफ फाइल में सर्च कर सकते हैं।

Online Reporting For DU PG 2nd Merit List 2020
स्टूडेंट्स को ध्यान देना चाहिए कि डीयू पीजी सेकेंड मेरिट लिस्ट 2020 के आधार पर ऑनलाइन रिपोर्टिंग और डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन की प्रक्रिया कल, 28 नवंबर 2020 की शाम 5 बजे तक चलेगी। वहीं, स्टूडेंट्स को अपने सम्बन्धित कोर्स के लिए फीस का भुगतान 30 नवंबर 2020 तक करना होगा।
DU PG 3rd Merit List 2020
डीयू पीजी एडमिशन 2020 तीसरी एडमिशन लिस्ट विश्वविद्यालय द्वारा 2 दिसंबर 2020 को जारी की जानी है। तीसरी मेरिट लिस्ट के माध्यम से दाखिला 2 दिसंबर से 4 दिसंबर तक लिया जाएगा।

Home / Education News / DU PG 2nd Merit List 2020 जारी, पीजी प्रोग्राम में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट यहां से करें चेक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो