scriptRSOS Class 10th Result November 2020 जारी, एक ही क्लिक में रिजल्ट यहां से करें चेक | How to check RSOS Class 10th Result November 2020 | Patrika News
शिक्षा

RSOS Class 10th Result November 2020 जारी, एक ही क्लिक में रिजल्ट यहां से करें चेक

RSOS Class 10th Result November 2020:
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल ने 10वीं का रिजल्ट घोषित कर दिए हैं।
नतीजे तय शेड्यूल के मुताबिक दोपहर 3 बजे जारी किए गए हैं।

Feb 02, 2021 / 11:11 pm

Deovrat Singh

rsos_result.png

RSOS Class 10th Result November 2020: राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल ने 10वीं बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। परिणामों की घोषणा दोपहर 3 बजे की गई । ऐसे में रिजल्ट की इंतजार कर रहे उम्मीदवार, अपना परिणाम आधिकारिक पोर्टल rsosapp.rajasthan.gov.in/ पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए नीचे भी स्टेप्स दिए गए हैं, जिन्हें फॉलो करके रिजल्ट देखा जा सकता है। वहीं इस संबंध में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासारा ने भी ट्वीट के जरिए जानकारी दी थी। इसके अनुरूप ही ऑफिशियल पोर्टल पर रिजल्ट के लिए लिंक एक्टिव कर दिया गया है। यहां स्टूडेंट्स रोल नंबर एंटर करने के बाद परिणाम चेक कर सकते हैं।

Click Here For Check RSOS Class 10th Result

आरएसओएस 10वीं रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rsosapp.rajasthan.gov.in पर जाएं। इसके बाद होमपेज पर उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें, जो आरएसओएस कक्षा 10 वीं परिणाम 2019 कहता है। इसके बाद लिंक एक नए पेज पर निर्देशित होगा। रजिस्ट्रेशन नंबर और रोल नंबर और अन्य डिटेल्स एंटर करें। इसके बाद आगे बढ़ने के लिए सबमिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा। इसे आगे के संदर्भ के लिए डाउनलोड करें।

वहीं हाल ही में राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल ने 12वीं का नतीजे जारी किए थे। इसके साथ ही 2109 की बात कें तो इस साल RSOS 10th Topper त्रिभुवन शर्मा बने थे। वहीं दौसा की मुस्कान अग्रवाल ने भी टॉप किया था। मुस्कान अग्रवाल ने 500 में से 425 (85 फीसदी अंक), जबकि त्रिभुवन शर्मा ने 500 में से 428 (85.60 फीसदी अंक) हासिल किए थे। यानी RSOS 10th Topper त्रिभुवन शर्मा बने हैं

Home / Education News / RSOS Class 10th Result November 2020 जारी, एक ही क्लिक में रिजल्ट यहां से करें चेक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो