JNVST Class 9 exam 2021: नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 9 प्रवेश परीक्षा 2021 की तारीख को संशोधित कर दिया है। अब यह परीक्षा 24 फरवरी को आयोजित की जाएगी, जबकि इसके पहले यह परीक्षा 13 फरवरी को आयोजित होनी थी। लेकिन अब तिथियों को बदल दिया गया है। यह चयन परीक्षा संबंधित जिले के जवाहर नवोदय विद्यालय या फिर एनवीएस द्वारा आवंटित किसी अन्य केंद्र में आयोजित की जाएगी। जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 प्रवेश के लिए आयोजित होने वाली यह चयन परीक्षा अंग्रेजी / हिंदी माध्यम में आयोजित की जाती है। परीक्षा में गणित, सामान्य विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी के विषयों के प्रश्न पूछे जाते हैं। 100 अंक का पेपर होता है। पेपर की अवधि 2 घंटे और 30 मिनट की होती है। यह परीक्षा पेन और पेपर मोड में ऑफलाइन आयोजित किया जाती है।