scriptKEAM 2019 3rd Round Allotment List जारी, यहां cee.kerala.gov.in से करें डाउनलोड | KEAM 2019 3rd Round Allotment List : Steps to download | Patrika News
शिक्षा

KEAM 2019 3rd Round Allotment List जारी, यहां cee.kerala.gov.in से करें डाउनलोड

KEAM 2019 3rd Round Allotment List : कमिश्नर ऑफ एग्जामिनेशन, केरल सरकार ने KEAM 2019 तीसरे चरण की सीट अलॉटमेंट सूची जारी कर दी है।

जयपुरJul 18, 2019 / 02:37 pm

Deovrat Singh

KEAM 2019 3rd Round Allotment List

KEAM 2019 3rd Round Allotment List

KEAM 2019 3rd Round Allotment List : कमिश्नर ऑफ एग्जामिनेशन, केरल सरकार ने KEAM 2019 तीसरे चरण की सीट अलॉटमेंट सूची जारी कर दी है। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर कैंडिडेट लॉगिन करके तीसरी सीट अलॉटमेंट सूची डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों को अलॉटमेंट की स्थिति के बारे में जानकारी दी जाएगी। सीट अलॉटमेंट एक सेंट्रलाइज्ड अलॉटमेंट प्रोसेस (CAP) के जरिए किया जा रहा है, जो सिंगल विंडो सिस्टम है। तीसरे राउंड की कंफर्मेशन और रीअरेंजमेंट प्रोसेस 16 जुलाई, 2019 को समाप्त हो गई थी।

जिन उम्मीदवारों ने इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, फार्मेसी, कृषि, पशु चिकित्सा, वानिकी, मत्स्य, आयुर्वेद, होम्यो, सिद्ध और यूनानी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आवेदन किया है, उन्हें KEAM 2019 के तीसरे आवंटन की जांच और डाउनलोड करने के लिए CEE केरल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है। इसके अलावा, उम्मीदवारों को यह ध्यान रखना चाहिए कि यह सेल्फ फाइनेंसिंग इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर, फार्मेसी कॉलेजों को आवंटन प्रक्रिया का अंतिम चरण है।

KEAM तीसरी आवंटन सूची 2019 अब आधिकारिक वेबसाइट – cee.kerala.gov.in पर उपलब्ध है। KEAM 2019 3rd आवंटन सूची की जाँच और डाउनलोड करने के लिए सीधा लिंक नीचे भी दिया गया है।

KEAM 2019 3rd Round Allotment List डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

How To Check KEAM 2019 3rd Round Allotment List
उम्मीदवार सीट अलॉटमेंट लिस्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहल CEE केरल की आधिकारिक वेबसाइट cee.kerala.gov.in पर जाएं। इसके बाद इसके होमपेज पर दिए गए KEAM 2019 3rd Allotment List लिंक पर क्लिक करें। आगे की टैब में लॉगिन पेज कैंडिडेट लॉगिन करें। लॉगिन करने के साथ ही सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसे डाउनलोड या प्रिंट ले सकते हैं।

Home / Education News / KEAM 2019 3rd Round Allotment List जारी, यहां cee.kerala.gov.in से करें डाउनलोड

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो