30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमएमएमयूटी में प्रवेश के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई, गेट स्कोर वाले छात्रों को एमटेक एडमिशन में मिलेगी वरीयता

  एमएमएमयूटी में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। अभ्यर्थियों को 17 से 20 जुलाई के बीच अपने आवेदन में गलतियां ठीक कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 11 Jul 2021, 10:51 PM IST

mmmtu

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश गोरखपुर जिले में स्थिति मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमएमयूटी) में विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 15 जुलाई है। उम्मीदवार 15 जुलाई यानि गुरुवार रात 11 बजकर 50 मिनट तक ऑनलाइन आवेदन फीस जमा कर सकेंगे। अभ्यर्थियों को 17 से 20 जुलाई के बीच अपने आवेदन में गलतियां ठीक करने का मौका मिलेगा। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा की संशोधित तिथि अलग से घोषित की जाएगी।

Read More: JEE Main phase 3rd 2021: अप्रैल सेशन के लिए 15 जुलाई को जारी होगा एडमिट कार्ड, jeemain.nta.nic.in से कर पाएंगे से डाउनलोड

बीटेक प्रथम वर्ष एवं पीएचडी पाठ्यक्रमों को छोड़कर अन्य सभी पाठ्यक्रमों बीटेक द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री), बी फॉर्मा, बीबीए, एमबीए, एमसीए, एमएससी एवं एमटेक में प्रवेश के लिए परीक्षाएं एनटीए द्वारा आयोजित की जा रही है।

एमटेक में आवेदन की प्रक्रिया जारी

शैक्षणिक सत्र 2021-22 के लिए विश्वविद्यालय स्तर से केवल पीएचडी प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसी प्रकार 2021-22 सत्र के लिए बीटेक प्रथम वर्ष में प्रवेश जेईई मेंस स्कोर की मेरिट के आधार पर लिया जाएगा। फिलहाल, सत्र 2021-22 के लिए विश्वविद्यालय स्तर से पीएचडी प्रवेश परीक्षा एवं गेट स्कोर के आधार पर एमटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है।

एमएमएमटीयू एमटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश गेट स्कोर धारकों को वरीयता दी जाएगी। उनके प्रवेश के बाद शेष बची एमटेक की ंसीटों पर प्रवेश यूपीसीईटी की मेरिट के आधार पर ही किया जाएगा। प्रवेश प्रकोष्ठ के समन्वयक प्रो एसपी सिंह ने बताया की जेईई मेंस तथा यूपीसीईटी परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद विश्वविद्यालय की ओर से प्रवेश के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग कराई जाएगी।

Read More: दिल्ली के पैरेंट्स ने एलजी और सीएम से की अपील, निजी स्कूलों की मनमानी पर रोक लगाए सरकार

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग