scriptविवेकानंद जयंती : जीवन को नई दिशा देने वाले हैं स्वामीजी के प्रेरक वचन, पढ़िए 10 इंस्पिरेशनल कोट्स | National Youth Day 2021: swami Vivekananda Quotes in Hindi | Patrika News
शिक्षा

विवेकानंद जयंती : जीवन को नई दिशा देने वाले हैं स्वामीजी के प्रेरक वचन, पढ़िए 10 इंस्पिरेशनल कोट्स

Swami Vivekananda Quotes in Hindi
करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत और आधुनिक मानव के आदर्श प्रतिनिधि स्वामी विवेकानंद का जन्म कोलकाता में 12 जनवरी 1863 को हुआ था।

Jan 12, 2021 / 12:02 pm

Deovrat Singh

swami.png

Swami Vivekananda Quotes in Hindi: करोड़ों युवाओं के प्रेरणास्रोत और आधुनिक मानव के आदर्श प्रतिनिधि स्वामी विवेकानंद का जन्म कोलकाता में 12 जनवरी 1863 को हुआ था। इनके पिता का नाम विश्वनाथ दत्त और माता का नाम भुवनेश्वरी देवी था। स्वामी विवेकानंद भारत की उन महान विभूतियों में से एक थे, जिन्होंने देश और दुनिया को मानवता के कल्याण का मार्ग दिखाया। स्वामी जी के विचार किसी भी व्यक्ति की निराशा को दूर कर, उसमें आशा भर सकते हैं। राष्ट्रिय युवा दिवस पर जानिए स्वामी विवेकानंद के 10 इंस्पिरेशनल कोट्स-

1. एक नायक की तरह जिएं। हमेशा कहें मुझे कोई डर नहीं, सबको यही कहें कोई डर नहीं रखो।

2. आत्मा से अच्छा कोई गुरु नहीं है। सब कुछ खुद अंदर से सीखना है।

3. जो विचार आप चुनें, उसी विचार को अपना जीवन बना लीजिए। अपने दिमाग, अपने शरीर के हर एक अंग को उस विचार से भर लें बाकी सारे विचार छोड़ दें। यही सफलता का सही रास्ता हैं।

4. उठो और जागो और तब तक नहीं रुको जब तक कि अपना लक्ष्य प्राप्त नहीं कर लेते।

5. ब्रह्मांड की सभी शक्तियां इंसान के शरीर में विद्यमान हैं। हम ही मूर्खतापूर्ण आचरण करते हैं, जो अपने हाथों से अपनी आंखों को बंद कर लेते हैं और फिर चिल्लाते भी हैं कि हमारे चारों तरफ अंधेरा है कुछ नजर नहीं आ रहा।

6. आप जो भी सोचेंगे, आप वही हो जाएंगे। अगर आप खुद को कमजोर सोचेंगे तो आप कमजोर बनोगे। अगर आप सोचेंगे की आप ताकतवर हैं तो आप शक्तिशाली बन जाएंगे।

7. ताकत ही जीवन है और कमजोरी ही मौत है।

8. जिस दिन आपके सामने कोई समस्या ना आए, तो यह सुनिश्चित है कि आप गलत मार्ग पर चल रहे हैं।

9. अगर आप खुद पर यकीन नहीं करते हैं और पौराणिक देवताओं में यकीन करते हैं तो आपको मुक्ति नहीं मिल सकती। स्वयं में विश्वास रखो और इसी विश्वास पर अडिग हो जाओ।

10. एक समय में एक ही काम करो और उस समय सब कुछ भूलकर अपनी पूरी आत्मा उसमें डाल दो।

Home / Education News / विवेकानंद जयंती : जीवन को नई दिशा देने वाले हैं स्वामीजी के प्रेरक वचन, पढ़िए 10 इंस्पिरेशनल कोट्स

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो