शिक्षा

NCERT ने क्लास 10th के पीरियोडिक टेबल, लोकतंत्र के इन चैप्टर को सिलेबस से हटाया

NCERT की ओर से लगातार अपने सिलेबस में बदलाव किया जा रहा है। एनसीईआरटी ने अब एनसीईआरटी ने क्लास 10 की नई किताबों से पीरियोडिक टेबल का पूरा चैप्टर, लोकतंत्र और विविधता, लोकतंत्र की चुनौतियों और राजनीतिक दलों के अध्याय हटा दिए हैं।
 

नई दिल्लीJun 02, 2023 / 11:36 am

Rajendra Banjara

NCERT drops chapters class 10 textbooks

NCERT की ओर से लगातार अपने सिलेबस में बदलाव किया जा रहा है। एनसीईआरटी ने अब एनसीईआरटी ने क्लास 10 की नई किताबों से पीरियोडिक टेबल का पूरा चैप्टर, लोकतंत्र और विविधता, लोकतंत्र की चुनौतियों और राजनीतिक दलों के अध्याय हटा दिए हैं। इससे पहेल इतिहास और राजनीति विज्ञान की किताबों में बदलाव किया गया था। एनसीईआरटी के अनुसार, कोविड-19 महामारी को देखते हुए छात्रों पर सामग्री का बोझ कम करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। छात्रों पर बोझ को कम करने के लिए, राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने तत्वों के आवधिक वर्गीकरण (Periodic Classification of Elements) पर पूर्ण अध्याय, लोकतंत्र और विविधता पर एक पूर्ण अध्याय, लोकतंत्र की चुनौतियों को हटाया गया है।

क्लास 10th की बुक्स से हटाए गए ये चैप्टर

नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने क्लास 10th की सोशल साइंस की डेमोक्रेटिक पॉलिटिक्स बुक से कुछ चैप्टर को सिलेबस से हटा दिया है। जिसमे पीरियोडिक टेबल का पूरा चैप्टर, लोकतंत्र और विविधता, लोकतंत्र की चुनौतियों और राजनीतिक दलों के अध्याय शामिल हैं। इसका कारण कोविड-19 महामारी के कारण स्टूडेंट्स के बोझ को कम करना बताया है।

https://twitter.com/ANI/status/1664225986806976513?ref_src=twsrc%5Etfw


खालिस्तान और सिख राष्ट्र

इससे पहले एनसीईआरटी की ओर से कक्षा 12वीं की पॉलिटिकल साइंस की किताब से उन विवादित अंशों को हटाया गया था जिसमें खालिस्तान और सिख राष्ट्र का जिक्र था। एनसीईआरटी की वेबसाइट के अनुसार, “राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020, के अनुसार ये स्टूडेंट्स पर प्रेशर कम करने और रचनात्मक मानसिकता के साथ अनुभवात्मक सीखने के अवसर प्रदान करने पर भी जोर देती है। इस पृष्ठभूमि में, एनसीईआरटी ने सभी क्लासों में पाठ्य पुस्तकों को युक्तिसंगत बनाने की कोशिश है।

यह भी पढ़ें

NCERT का बड़ा फैसला, 12वीं की किताब से हटेगा ‘खालिस्तान’ और ‘सिख राष्ट्र’ का जिक्र

Home / Education News / NCERT ने क्लास 10th के पीरियोडिक टेबल, लोकतंत्र के इन चैप्टर को सिलेबस से हटाया

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.