जब कोई गेंदबाज बॉलिंग करता है, तब वह आमतौर पर गेंद को स्पिन करता है। कोई भी ऐसी गेंद जिसकी स्पिन धुरी उसके खड़े तल, जिसमें वह चलती है, के लंबवत हो तो जब वह जमीन पर टप्पा खाती है, तब जमीन और गेंद के बीच कुछ घर्षण पैदा होता है। चिकनी जमीन पर यह घर्षण बल गेंद की घूमती गतिज ऊर्जा के कुछ अंश को स्थानांतरीय गति में बदल देता है। इसी वजह से टप्पा खाने के बाद गेंद अधिक तेजी से, परंतु कम स्पिन के साथ आगे जाती है। चाहे गेंद घड़ी की दिशा में घूमे अथवा उसके विपरीत, दोनों ही अवस्थाओं में घर्षण का बल स्पिन को घटाता है।