30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

QS World University Rankings: भारत के 44 कोर्स दुनिया के टॉप-100 में शामिल, कोनसी यूनिवर्सिटी रही टॉप पर देखें यहां

QS World Subject Rankings: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के तेरह संस्करण में 66 भारतीय विश्वविद्यालयों को स्थान दिया गया है। इस वर्ष विभिन्न विषयों में भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों द्वारा पेश किए गए 44 कार्यक्रमों को विश्व स्तर पर शीर्ष 100 में शामिल किया गया है। क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में 54 शैक्षणिक विषयों को शामिल किया गया है।  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 23 Mar 2023, 12:12 PM IST

qs_a.jpg

QS World Subject Rankings

QS World University Rankings: क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (QS World University Rankings) में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, आईआईटी दिल्ली ने इंजीनियरिंग के लिए शीर्ष 50 संस्थानों में अपनी जगह बनाई है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के तेरह संस्करण में 66 भारतीय विश्वविद्यालयों को स्थान दिया गया है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 के मुताबिक आईआईटी बॉम्बे का गणित 92वें स्थान पर, जेएनयू का समाजशास्त्र 68वें स्थान पर है। इनके अलावा बिट्स पिलानी की 10 और ओपी जिंदल यूनिवर्सिटी के दो कोर्सेज ने भी शीर्ष 100 में जगह बनाई है। इस वर्ष विभिन्न विषयों में भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों द्वारा पेश किए गए 44 कार्यक्रमों को विश्व स्तर पर शीर्ष 100 में शामिल किया गया है। क्यूएस वर्ल्ड रैंकिंग में 54 शैक्षणिक विषयों को शामिल किया गया है। जिसमें कहा गया है कि भारतीय विश्वविद्यालय कंप्यूटर विज्ञान, रसायन विज्ञान, जैविक विज्ञान, मार्केटिंग और भौतिकी के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (QS World University Rankings) -

इस वर्ष विभिन्न विषयों में भारतीय उच्च शिक्षा संस्थानों द्वारा पेश किए गए 44 कार्यक्रमों को विश्व स्तर पर शीर्ष 100 में शामिल किया गया है। क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2023 के मुताबिक आईआईटी बॉम्बे का गणित 92वें स्थान पर, जेएनयू का समाजशास्त्र 68वें स्थान पर है। पिछले साल, संख्या 35 थी। दिल्ली विश्वविद्यालय अधिकतम प्रविष्टियों (27) के साथ भारतीय विश्वविद्यालय है, इसके बाद भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), बॉम्बे, (25) और IIT-खड़गपुर (23) का स्थान है। आप को बता दे भारतीय विश्वविद्यालय कंप्यूटर विज्ञान, रसायन विज्ञान, जैविक विज्ञान, मार्केटिंग और भौतिकी के विषय में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

यह भी पढ़े - BPSC वार्षिक कैलेंडर जारी 40 हजार से अधिक पदों पर भर्ती, देखें डिटेल्स


क्यूएस वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग (QS World University Rankings) क्या है ?


क्वाकारेली साइमंड्स विश्व विश्वविद्यालय रैंकिंग (Quacquarelli Symonds World University) द्वारा प्रकाशित एक वार्षिक रिपोर्ट है जो विश्वविद्यालयों की रैंकिंग प्रदान करता है। पूर्व में इसे टाइम्स हायर एजुकेशन-क्यू. एस. वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग के नाम से जाना जाता था। एक प्रमुख वैश्विक करियर और शैक्षिक नेटवर्क है। क्यूएस, संस्थानों की गुणवत्ता की पहचान करने के लिये तुलनात्मक डेटा संग्रह और विश्लेषण करता है।

यह भी पढ़े - NEET UG 2023: नीट परीक्षा में होगा SC और ST छात्रों को फायदा, देखें क्या है गुड न्यूज़ ?

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग