कॉलेजों को विकल्प और योग्यता के आधार पर आवंटित किया जाएगा। रिजल्ट के समय उम्मीदवारों की मेरिट सूची भी जारी की गई थी। Rajasthan PTET 2020 Counselling के लिए 16 अक्टूबर तक रजिस्ट्रेशन का समय दिया गया था। फर्स्ट पीटीईटी सीट अलॉटमेंट लिस्ट 18 अक्टूबर को जारी होने के बाद इस सूची में जिन उम्मीदवारों के नाम आते हैं, वे संबंधित कॉलेज में एडमिशन ले सकते हैं। उम्मीदवार को आवंटित शुल्क का भुगतान करना होगा और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए उपस्थित होना होगा। पंजीकरण शुल्क 5000 रुपये है, प्रवेश के लिए शुल्क 22,000 रुपये है। पहली आवंटन सूची के आधार पर उम्मीदवारों को रिवाइज्ड शेड्यूल के अनुसार 18 से 23 अक्टूबर तक शुल्क का भुगतान कर सकते हैं। आवंटित संस्थान को 24 अक्टूबर तक रिपोर्टिंग कर सकते हैं।