scriptRBSE Board 12th Science का Exam Result घोषित, ऐसे करें चेक | RBSE Rajasthan Board 12th Science Result at rajresults.nic.in | Patrika News
शिक्षा

RBSE Board 12th Science का Exam Result घोषित, ऐसे करें चेक

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की सीनियर सैकंडरी विज्ञान वर्ग के एग्जाम का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया है।

जयपुरJul 08, 2020 / 04:14 pm

सुनील शर्मा

rbse, rbse 12th result, rbse 12th result 2020, rbse 12th Science result, rbse 12th Science result 2020, bser, bser 12th result 2020, bser 12th Science result 2020, rbse 12th Science result 2020 date, rbse 12th result 2020 date, rajasthan board result 2020, rajasthan board 12th Science result 2020, rajasthan board result 2020, raj board result, raj board 12th result 2020, rajeduboard.rajasthan.gov.in, rajasthan board 12th result 2020 date

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की सीनियर सैकंडरी विज्ञान वर्ग के एग्जाम का रिजल्ट आज घोषित कर दिया गया है। रिजल्ट माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डी पी जारौली तथा शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने जारी किया। इस बार परीक्षा में 2 लाख 39 हजार 800 परीक्षार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया था। रिजल्ट राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in तथा rajresults.nic.in पर जारी किया गया है। विज्ञान वर्ग का परिणाम जारी करने के बाद 12वीं कक्षा के कॉमर्स तथा आर्ट्स स्ट्रीम के रिजल्ट भी जल्दी ही घोषित किए जाएंगे। अपुष्ट खबरों के अनुसार 30 जुलाई तक इन 10वीं तथा 12वीं कक्षा की परीक्षाओं के शेष परिणाम भी घोषित किए जा सकते हैं।
ऐसे देखें अपना रिजल्ट
Step I – सबसे पहले राजस्थान बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in अथवा rajresults.nic.in ओपन करें।
Step II – यहां होमपेज पर ही 12th Science Exam Result का लिंक दिखाई देगा। इस लिंक पर क्लिक करें।
Step III – इस लिंक पर क्लिक करने से एक नया पेज ओपन होगा, जहां छात्रों को अपना रोल नम्बर, नाम तथा अन्य डिटेल्स फीड कर सब्मिट का बटन दबाना होगा।
Step IV – इसके बाद एक नए पेज पर छात्रों को उनका रिजल्ट दिखाई देगा, जिसे वह डाउनलोड कर प्रिंट भी ले सकेंगे।
कोरोना के कारण अटक गई थीं परीक्षाएं
उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस के चलते बहुत सी परीक्षाओं को बीच में ही रोकना पड़ा था जिन्हें हाल ही में सम्पन्न करवाया गया। एग्जाम पूरे होने के बाद कोरोना पर सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन को ध्यान में रखते हुए परीक्षा की कॉपियों को जांचने का काम आरंभ कराया गया और ऑनलाइन ही रिजल्ट मंगवाया गया।

Home / Education News / RBSE Board 12th Science का Exam Result घोषित, ऐसे करें चेक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो