scriptपांचवीं में दूसरे, 8वीं में प्रदेश में शिखर पर सीकर | Sikar is second in 5th and on top in the state in 8th | Patrika News
शिक्षा

पांचवीं में दूसरे, 8वीं में प्रदेश में शिखर पर सीकर

सीकर. 10वीं व 12वीं बोर्ड के बाद सीकर जिले ने 5वीं व 8वीं बोर्ड के परिणाम में भी प्रदेश में अपना दबदबा कायम रखा है। 8वीं में 98.50 फीसदी परिणाम के साथ सीकर पूरे प्रदेश में पहले तो 5वीं में 98.66 प्रतिशत परिणाम के साथ दूसरे स्थान पर रहा है। पांचवी में .20 फीसदी के […]

सीकरMay 31, 2024 / 11:15 am

Sachin

सीकर. 10वीं व 12वीं बोर्ड के बाद सीकर जिले ने 5वीं व 8वीं बोर्ड के परिणाम में भी प्रदेश में अपना दबदबा कायम रखा है। 8वीं में 98.50 फीसदी परिणाम के साथ सीकर पूरे प्रदेश में पहले तो 5वीं में 98.66 प्रतिशत परिणाम के साथ दूसरे स्थान पर रहा है। पांचवी में .20 फीसदी के मामूली अंतर के साथ दौसा अव्वल रहा। रिजल्ट जारी होने के बाद शाला दर्पण की साइट क्रेश होने की वजह से करीब दो घंटे तक रिजल्ट नहीं देखा जा सका। इसके बाद भी साइट रैंग- रैंग कर चलती रही।

फिर छात्राएं अव्वल

दोनों परिणामों में भी छात्राओं ने छात्रों को पटखनी दी। पांचवी में 98.56 फीसदी छात्रों के मुकाबले 98.77 फीसदी छात्राएं पास हुई। इसी तरह 8वीं में भी छात्रों के 98.33 प्रतिशत परिणाम के सामने छात्राओं का परिणाम प्रतिशत 98.68 फीसदी रहा। इसी तरह ए ग्रेड हासिल करने में भी छात्राएं आगे रही। 5वीं में 44.79 प्रतिशत छात्रों के मुकाबले 54.14 फीसदी छात्राओं तथा 8वीं में 30.37 छात्रों के सामने 39.90 प्रतिशत छात्राओं ने ए ग्रेड हासिल की।

यूं समझें ग्रेडिंग सिस्टम

ए: 81 से 100 प्रतिशत

बी: 61 से 80 प्रतिशत

सी: 41 से 60 प्रतिशत

डी: 33 से 40 प्रतिशत

ई: 0 से 32 प्रतिशत

तो ई ग्रेड वाले होंगे फेल

आरटीई के संशोधित एक्ट के अनुसार ई ग्रेड वाले परीक्षार्थी को पूरक परीक्षा में शामिल होना होगा। इनमें 5वीं कक्षा के विद्यार्थी को तो अपग्रेड कर दिया जाएगा, लेकिन 8वीं का विद्यार्थी इस परीक्षा में सफल नहीं होने पर फेल माने जाएंगे। उन्हें अगली कक्षा में क्रमोन्नत नहीं किया जाएगा।

5वीं में ये जिले टॉपर

दौसा: 98.86

सीकर: 98.66

अजमेर: 98.61

5वीं का रिजल्ट एक नजर
परीक्षार्थी- 45031

ग्रेड ए: 22163ग्रेड

बी: 20636

ग्रेड सी: 1629

ग्रेड डी: 1
ग्रेड ई: 570

कुल पास-44429

परिणाम प्रतिशत- 98.66-

छात्र

परीक्षा दी- 23739

ग्रेड ए: 10635

ग्रेड बी: 11703

ग्रेड सी: 1059

ग्रेड डी: 1

ग्रेड ई: 325
परिणाम प्रतिशत: 98.56

छात्रा

परीक्षा दी- 21292

ग्रेड ए: 11528

ग्रेड बी: 8933

ग्रेड सी: 570

ग्रेड डी: 0

ग्रेड ई: 245

परिणाम प्रतिशत: 98.77

8वीं में ये जिले रहे टॉप

सीकर: 98.50
दौसा: 98.33

अलवर: 97.79

8वीं का रिजल्ट एक नजर
परीक्षार्थी- 45735

ग्रेड ए: 15920

ग्रेड बी:23568

ग्रेड सी:5544

ग्रेड डी: 15

ग्रेड ई: 615

कुल पास-45047

परिणाम प्रतिशत- 98.50
छात्र

परीक्षा दी- 24461

ग्रेड ए: 7431

ग्रेड बी:13060ग्रेड सी: 3552ग्रेड डी:10

ग्रेड ई: 376

परिणाम प्रतिशत: 98.33

छात्रा

परीक्षा दी- 21274ग्रेड ए: 8489ग्रेड बी:10508

ग्रेड सी: 1992
ग्रेड डी:5

ग्रेड ई:239

परिणाम प्रतिशत: 98.68

टॉपिक एक्सपर्ट

राजस्थान बोर्ड के बाद सीकर के युवा आठवीं व पांचवी बोर्ड के परीक्षा परिणाम में टॉप पर रहे है। सभी परीक्षाओं के परिणाम में सीकर जिला टॉप रैंक पर होने से शिक्षानगरी की धाक प्रदेशभर में और मजबूत होगी। इसका फायदा नए सत्र में नामांकन अभियान में भी मिलेगा। शिक्षानगरी के बेहतरीन शैक्षिक माहौल की वजह से यहां प्रदेश के अलावा दूसरे राज्यों के छात्र व छात्रा पढ़ाई के लिए यहां आ रहे है। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान व शिक्षा विभाग ने पांचवी व आठवीं बोर्ड विद्यार्थियों के लिए जो नवाचार किए उसकी सीकर की स्कूलों में बेहतरीन तरीके से पालना हुई। इसी का नतीजा है कि सीकर जिला पांचवी व आठवीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम में प्रदेश में सिरमौर रहा है।शंकर बगडि़या, व्याख्याता, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, सीकर

Hindi News/ Education News / पांचवीं में दूसरे, 8वीं में प्रदेश में शिखर पर सीकर

ट्रेंडिंग वीडियो