scriptLok Sabha Election 2024: यहां भाजपा के पास मुद्दों का पिटारा, कांग्रेस केवल न्याय गारंटी के भरोसे | Lok Sabha Election 2024: Here BJP has a box of issues, Congress relies only on justice guarantee | Patrika News
चुनाव

Lok Sabha Election 2024: यहां भाजपा के पास मुद्दों का पिटारा, कांग्रेस केवल न्याय गारंटी के भरोसे

CG Election 2024: इसके लिए कांग्रेस ने दिग्गजों की सीट बदलने से भी गुरेज नहीं किया। वर्तमान में पूर्व मुयमंत्री भूपेश बघेल के अलावा तीन पूर्व मंत्री भी सांसद चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

रायपुरApr 17, 2024 / 10:26 am

Shrishti Singh

CG Lok Sabha Chunaav: छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। दोनों ही दल चुनाव जीतने के लिए रोज नए मुद्दों को हवा दे रहे हैं। इन सबके बीच छत्तीसगढ़ के चुनाव प्रचार में भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चेहरे के अलावा भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बनाया है। इसके अलावा भी भाजपा के पास कई मुद्दे है, लेकिन सारा जोर भ्रष्टाचार पर है। वहीं कांग्रेस अपनी न्याय गारंटियों और केंद्र सरकार के आधे-अधूरे वादों को लेकर चुनाव मैदान में उतरी है।
यह भी पढ़ें

अमित शाह का ऐलान – हर एक नक्सली को मारेंगे, पूरा देश होगा आतंकियों से मुक्त

तोड़ने-जोड़ने की रणनीति

राजनीति दल चुनाव जीतने की रणनीति लगातार बदल रहे हैं। चुनाव की घोषणा होने के बाद कांग्रेस-भाजपा ने पहले अपने कार्यकर्ताओं को साधने का प्रयास किया। इसके बाद भाजपा ने कांग्रेस नेताओं को तोड़ने की रणनीति पर काम किया। इस मामले में कांग्रेस पिछड़ गई थी। जब कांग्रेस को भाजपा की रणनीति का एहसास हुआ, तो बड़ी देर हो गई थी। कांग्रेस के खिलाफ माहौल बनाने लगा था। हालांकि इससे सबक लेते हुए कांग्रेस ने देर सबेर संवाद और संपर्क समिति का गठन किया।
घर-घर भरवा रहे फॉर्म
कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में न्याय गारंटी का जिक्र किया। इसे ही चुनाव का बड़ा हथियार मानकर चल रहे हैं। यही वजह है कि कांग्रेस प्रत्याशी अपने मुद्दों के साथ-साथ न्याय गारंटी पर भी जोर दे रहा है। इसमें महालक्ष्मी न्याय गारंटी योजना पर ज्यादा फोकस किया जा रहा है। इसके तहत गरीब महिलाओं को हर साल 1 लाख रुपए देने का वादा किया गया है। इसे भुनाने के लिए कांग्रेस के उमीदवार महिलाओं से फॉर्म भरवा रहे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने महतारी न्याय योजना का फॉर्म भरवा था। भाजपा का यह कदम गेम चैंजर साबित हुआ था।
यह भी पढ़ें

सहेली की शादी में शामिल होने गई युवती से दूल्हे के भाई ने किया बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार


प्रत्याशी चयन की भी रणनीति
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता 16 मार्च को लागू हुई थी। इसके बाद चुनाव सरगर्मी की शुरुआत हुई। चुनावी रणनीति के तहत भाजपा ने अपने प्रत्याशियों के नामों का ऐलान पहले किया। इसमें भाजपा ने दो सांसदों को दोबारा मौका दिया। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी चयन करने में पिछड़ गई थी, लेकिन अपने दिग्गज नेताओं को चुनाव मैदान में उतारकर सभी को चौंका दिया है। इसके लिए कांग्रेस ने दिग्गजों की सीट बदलने से भी गुरेज नहीं किया। वर्तमान में पूर्व मुयमंत्री भूपेश बघेल के अलावा तीन पूर्व मंत्री भी सांसद चुनाव में अपना भाग्य आजमा रहे हैं।

Home / Elections / Lok Sabha Election 2024: यहां भाजपा के पास मुद्दों का पिटारा, कांग्रेस केवल न्याय गारंटी के भरोसे

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो