scriptटैक्स छापेमारी पर बवाल, जानें कितनी है सपा नेताओं की पूरी इनकम | Property Details of Samajwadi Party Political Leaders | Patrika News
चुनाव

टैक्स छापेमारी पर बवाल, जानें कितनी है सपा नेताओं की पूरी इनकम

आयकर विभाग ने सपा प्रवक्ता राजीव राय पार्टी, अखिलेश यादव के ओएसडी जैनेन्द्र यादव और उनके नजदीकी मनोज यादव के घर पर छापेमारी की। इस छापेमारी में सपा नेताओं की चल-अचल संपत्ति सबकी नजरों मे आ गई है।

लखनऊDec 22, 2021 / 01:40 pm

Karishma Lalwani

Property Details of Samajwadi Party Political Leaders

Property Details of Samajwadi Party Political Leaders

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में शनिवार 18 दिसंबर को इनकम टैक्स विभाग ने समाजवादी पार्टी के नेता और करीबियों के घर ताबड़तोड़ रेड डाली। इससे राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई। पार्टी प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी इसे विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा को हार का डर सताने का नाम दे दिया। आयकर विभाग ने सपा प्रवक्ता राजीव राय पार्टी, अखिलेश यादव के ओएसडी जैनेन्द्र यादव और उनके नजदीकी मनोज यादव के घर पर छापेमारी की। इस छापेमारी में सपा नेताओं की चल-अचल संपत्ति सबकी नजरों मे आ गई है। चलिये जानते हैं कि समाजवादी पार्टी के बड़े नेताओं की कुल चल-अचल संपत्ति कितनी है।
अखिलेश यादव

शुरुआत करते हैं सपा प्रमुख अखिलेश यादव से। अखिलेश यादव वर्तमान में आजमगढ़ से सांसद हैं। 15 मार्च 2012 से 19 मार्च 2017 तक वह यूपी के मुख्यमंत्री रहे। अखिलेश की कुल संपत्ति 37 करोड़ 78 लाख 59 हजार 166 रुपये (37.7 करोड़ से ज्यादा)है। 2019 के लोकसभा चुनाव के समय अखिलेश द्वारा दायर हलफनामे के अनुसार उनकी कुल चल संपत्ति 11 करोड़ 58 लाख 17 हजार 224 रुपये है। वहीं अचल संपत्ति 26 करोड़ 20 लाख 41 हजार 942 है।
शिवपाल सिंह यादव

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव, अखिलेश यादव के चाचा है। 2018 में अखिलेश से मतभेद के बाद अपनी अलग पार्टी बना ली थी। मगर लंबे अंतराल और तमाम मनमुटाव के बाद एक बार फिर वे आगामी विधानसभा चुनाव में अखिलेश से गठबंधन करने जा रहे हैं, बस औपचारिक घोषणा बाकी है। फिलहाल जहां तक शिवपाल सिंह की प्रॉपर्टी की बात है तो उनकी कुल चल संपत्ति 3 करोड़ 42 लाख 26 हजार 685 रुपये है। वहीं उनकी कुल अचल संपत्ति 5 करोड़ 93 लाख 59 हजार 686 रुपये है। कुल संपत्ति 9 करोड़ 35 लाख 86 हजार 371 (9.3 करोड़ से ज्यादा) है।
यह भी पढें: अमेठी के रास्ते रामलला की अयोध्या से जुड़ेगी रायबरेली

डिंपल यादव

उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े राजनीतिक घराने की बहू डिंपल यादव भी सक्रिय राजनीति का हिस्सा हैं। वह 2012 और 2014 में कन्नौज से सांसद चुनी गईं। हालांकि 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें इस सीट पर बीजेपी के सुब्रत पाठक ने हरा दिया था। डिंपल यादव की कुल संपत्ति में उनकी चल संपत्ति 11 करोड़ 58 लाख 17 हजार 224 रुपये है। जबकि अचल संपत्ति 26 करोड़ 20 लाख 41 हजार 950 रुपये है। उनकी कुल चल-अचल संपत्ति 37 करोड़ 78 लाख 59 हजार 166 रुपये (37.7 करोड़ से ज्यादा) है।
रामगोपाल यादव

मुलायम सिंह यादव के चचेरे भाई रामगोपाल यादव राज्यसभा सांसद हैं। 1992 से वह लगातार राज्यसभा के सदस्य रहे हैं। रामगोपाल यादव की चल संपत्ति 1 करोड़ 62 लाख 91 हजार 748 रुपये है। उनकी अचल संपत्ति 8 करोड़ 86 लाख 12 हजार 250 रुपये है। जबकि उनकी कुल संपत्ति 10 करोड़ 49 लाख 3 हजार 998 रुपये है।
यह भी पढें: प्रियंका गांधी का आरोप, मेरे बच्चों का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक करा रही भाजपा सरकार

राजीव राय

राजीव राय अखिलेश यादव के करीबी माने जाते हैं। वह इस समय सपा प्रवक्ता हैं।2014 लोकसभा चुनाव में दायर किए गए हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति का ब्यौरा दिया था। राजीव राय की चल संपत्ति 2 करोड़ 20 लाख 37 हजार 359 और अचल संपत्ति 14 लाख 35 हजार थी। उनकी कुल चल-अचल संपत्ति 16.5 करोड़ से ज्यादा आंकी गई थी।

Home / Elections / टैक्स छापेमारी पर बवाल, जानें कितनी है सपा नेताओं की पूरी इनकम

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो