scriptPuducherry Assembly Elections 2021 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र | Puducherry Assembly Elections 2021 : Finance Minister Nirmala Sitharaman released BJP manifesto | Patrika News
चुनाव

Puducherry Assembly Elections 2021 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। बीजेपी ने घोषणा पत्र में लोगों से कई वादे किए हैं।
 

नई दिल्लीMar 26, 2021 / 11:47 am

Dhirendra

nirmala_sitaraman

बीजेपी ने घोषणा पत्र में लोगों से कई वादे किए।

नई दिल्ली। पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए केंद्रयी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी का घोषणा पत्र जारी कर किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और गिरिराज सिंह भी मौजूद थे। बीजेपी ने घोषणा पत्र में पुडुचेरी की जनता से भ्रष्टाचारमुक्त सरकार, युवाओं को रोजगार, महिला सुरक्षा, विकास, कानून व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर जोर दिया है। बीजेपी ने इस बात का भी वादा किया है कि लोगों को कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति दिलाने का काम बीजेपी करेगी।
https://twitter.com/AHindinews/status/1375316979037347847?ref_src=twsrc%5Etfw
2 मई चुनाव परिणाम आएंगे

आपको बता दें कि पुडुचेरी विधानसभा का चुनाव 6 अप्रैल को होगा। पुडुचेरी में एक ही चरण में सभी 30 सीटों पर वोटिंग कराई जाएगी। चुनाव के नतीजे अन्य चार राज्यों असम, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और केरल के साथ 2 मई को घोषित किए जाएंगे। पुडुचरी ने फिलहाल राष्ट्रपति शासन लागू है। इससे पहले यहां कांग्रेस की सरकार थी और मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने अल्पमत में आने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। तब से पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन लागू है।

Home / Elections / Puducherry Assembly Elections 2021 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जारी किया बीजेपी का घोषणा पत्र

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो